प्रेस की आज़ादी पर प्रहार: मक्तूब मीडिया का X अकाउंट भारत में रोका गया, संपादकीय टीम ने बताया मनमाना कदम

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए पहचानी जाने वाली डिजिटल मीडिया संस्था मक्तूब मीडिया ने गुरुवार को जानकारी दी कि उसका X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट भारत में सरकारी कानूनी मांग के बाद ब्लॉक कर दिया गया है। इस कदम को मक्तूब की संपादकीय टीम ने प्रेस की आज़ादी पर हमला बताया है।

एक बयान में टीम ने कहा, “हमें सरकार की इस मनमानी कार्रवाई के पीछे के कारण की कोई जानकारी नहीं है। यह प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है।”

मक्तूब मीडिया ने इस संकट की घड़ी में अपनी पत्रकारिता जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि “जब सच्चाई सबसे ज़्यादा निशाने पर है, हम तब भी सच को सामने लाने का काम करते रहेंगे।”

संपादकीय टीम ने अपने पाठकों और समर्थकों से अपील की है कि वे मक्तूब की रिपोर्ट्स को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में मदद करें।

“इस संकट की घड़ी में, हम अपने साथियों से अपील करते हैं कि हमारी वेबसाइट से रिपोर्ट्स के लिंक साझा करें ताकि लोग हमारी पत्रकारिता तक पहुंच बना सकें। हम उनसे कहीं ज़्यादा हैं।” – मक्तूब मीडिया का बयान

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब देश में डिजिटल स्वतंत्र मीडिया को लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कई पत्रकार और संस्थाएं इसे सेंसरशिप और स्वतंत्र आवाज़ों को दबाने की कोशिश के रूप में देख रहे हैं।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति