मक्तूब मीडिया, फ्री प्रेस कश्मीर, द कश्मीरियत के अकाउंट्स बैन, पत्रकार रेजाज सिद्दीक गिरफ्तार — AISA ने बताया फासीवादी हमला, इस्लामोफोबिक मानसिकता का नतीजा

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) ने भारत सरकार द्वारा स्वतंत्र पत्रकारों और मीडिया संस्थानों के खिलाफ की गई कार्रवाई को लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया है। AISA द्वारा जारी प्रेस रिलीज़ में कहा गया है कि मक्तूब मीडिया, फ्री प्रेस कश्मीर और द कश्मीरियत जैसे स्वतंत्र मीडिया पोर्टलों के X (ट्विटर) अकाउंट्स को भारत में बैन कर दिया गया है, जबकि फ्रीलांस पत्रकार रेजाज सिद्दीक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

AISA ने सरकार की इस कार्रवाई को “अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता” और “जनता के सूचना के अधिकार” के खिलाफ करार देते हुए कहा है कि ये कदम पूरी तरह से फासीवादी हैं और इनमें साफ तौर पर इस्लामोफोबिक और कश्मीर विरोधी मानसिकता दिखाई देती है।

AISA ने कहा “ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति है, तब सीमावर्ती क्षेत्रों में आम नागरिकों की जान जा रही है। इन ज़मीनी हकीकतों की रिपोर्टिंग करना अपराध नहीं है। लेकिन सरकार स्वतंत्र मीडिया की आवाज़ों को दबाने के लिए अकाउंट बैन और गिरफ्तारी जैसे हथकंडे अपना रही है।”

AISA का यह भी कहना है कि जहां स्वतंत्र मीडिया पर कार्रवाई हो रही है, वहीं कॉर्पोरेट मीडिया जैसे ABP Live, Republic TV जैसी संस्थाएं झूठ फैलाने में लगी हैं और उन्हें पूरी छूट दी जा रही है। कारी मोहम्मद इकबाल को आतंकवादी बताना और बाद में पुलिस द्वारा स्पष्टीकरण देना इस बात का प्रमाण है कि ग़लत जानकारी किस तरह फैलाई जा रही है।

AISA ने सरकार से मांग की है

मक्तूब मीडिया, फ्री प्रेस कश्मीर, द कश्मीरियत के प्रतिबंधित अकाउंट्स को तुरंत बहाल किया जाए”

पत्रकार रेजाज सिद्दीक को तुरंत रिहा किया जाए

स्वतंत्र मीडिया और पत्रकारों के खिलाफ फासीवादी दमन बंद किया जाए

प्रेस रिलीज़ के अंत में AISA ने कहा “यह कोई सुरक्षा नीति नहीं, बल्कि एक राजनीतिक साजिश है जो असहमति की आवाज़ों को कुचलने के लिए रची गई है। हम इसके खिलाफ आवाज़ उठाते रहेंगे।”

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर