बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 21,391 पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार पुलिस में नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार ने विज्ञापन संख्या 01/2023 के तहत सिपाही के 21,391 पदों पर होने वाली बहुप्रतीक्षित भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम शुक्रवार, 9 मई 2025 को जारी कर दिया है।

यह भर्ती प्रक्रिया प्रदेश भर के युवाओं के लिए बेहद अहम मानी जा रही थी, जिसमें रिकॉर्ड स्तर पर अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इस परीक्षा के लिए अगस्त 2024 में छह चरणों में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। कुल 17,87,720 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 11,95,101 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।

चयन पर्षद द्वारा जारी सूचना के अनुसार, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज़ सत्यापन के बाद अंतिम रूप से 21,391 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है।

नतीजे ऐसे देखें

उम्मीदवार केन्द्रीय चयन पर्षद (CSBC) की आधिकारिक वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता

पर्षद के अधिकारियों के अनुसार, पूरी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ संपन्न किया गया है। सभी चरणों की निगरानी उच्च स्तरीय अधिकारियों की देखरेख में की गई, जिससे किसी प्रकार की धांधली की गुंजाइश नहीं रही।

उम्मीदवारों में खुशी की लहर

परिणाम घोषित होते ही प्रदेश भर में चयनित युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है।

आगे की प्रक्रिया

अब चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाएगा, जिसकी तिथियां विभागीय वेबसाइट पर जल्द ही घोषित की जाएंगी।

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति

CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा

दरभंगा में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का सफल आयोजन,सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी 2026 को दरभंगा, बिहार में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का

MANUU में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी, प्रशासन से कहा ‘चुनाव की लिखित गारंटी दो’

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर