कर्नाटक के बेलगावी में मस्जिद में क़ुरान-हदीस की बेअदबी और आगजनी, पुलिस की निष्क्रियता से भड़का जन आक्रोश

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

कर्नाटक के बेलगावी ज़िले के संतिबस्तावड़ गांव की एक मस्जिद में पवित्र क़ुरान और हदीस की किताबों की चोरी और फिर जलाकर बेअदबी करने की सनसनीखेज़ घटना सामने आई है। सोमवार की सुबह फ़ज्र की नमाज़ के बाद जब स्थानीय मुसलमानों ने मस्जिद में दाख़िल होकर देखा, तो पवित्र किताबें अपनी जगह से ग़ायब थीं। मस्जिद के स्टाफ़ ने थोड़ी ही देर में पास के इलाके़ में उन किताबों को जली और क्षतिग्रस्त हालत में पाया।

इस घटना के बाद पूरे गांव में भारी आक्रोश फैल गया। सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम युवाओं और ग्रामीणों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और दोषियों की तत्काल गिरफ़्तारी की मांग की।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना हाल के समय की तीसरी घटना है जब पवित्र क़ुरान को या तो ग़ायब किया गया या उसकी बेअदबी की गई। उन्होंने बताया कि इससे पहले की दो घटनाओं की जानकारी भी पुलिस को दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों को शक है कि घटना को अंजाम देने वालों को इस बात की जानकारी थी कि मस्जिद में नए CCTV कैमरे लगने वाले हैं, इसलिए उन्होंने योजना बनाकर इस समय को चुना।

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से प्रदर्शन ख़त्म करने की अपील की, मगर आक्रोशित युवाओं ने पुलिस की बात नहीं मानी। लोगों का कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ़्तार नहीं किया जाएगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता और पुलिस की चुप्पी पर भी लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। यह घटना न सिर्फ़ मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है, बल्कि क्षेत्र में शांति और सौहार्द्र को भी चुनौती देती है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति