‘आतंकियों का धर्म निर्दोषों की हत्या, उन्हें खत्म करना ही भारतीय धर्म’: श्रीनगर में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत के बाद पहली बार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कश्मीर की जनता को संबोधित किया। श्रीनगर के बादामी बाग छावनी में आयोजित एक सभा में उन्होंने कहा कि “मैं एक डाकिया हूं, जो पूरी दुनिया का संदेश लेकर कश्मीर आया हूं।”

उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर की जनता द्वारा एकजुट होकर अपना आक्रोश प्रकट करने को सराहा और कहा कि, “कश्मीर की जनता का गुस्सा अब दुश्मनों तक पहुंच चुका है और यह वो कभी भूल नहीं पाएंगे।”

रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा “हमारे जवान आतंकवाद से लड़ते हुए शहीद हुए। आतंकियों का धर्म निर्दोषों की हत्या करना है, और उन्हें खत्म करना ही भारतीय धर्म है।”

राजनाथ सिंह ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ सीमा की रक्षा की नहीं बल्कि भारत के मूल्यों, संस्कृति और धर्म की रक्षा की लड़ाई है। उन्होंने कश्मीर के लोगों से आतंक के खिलाफ सेना और सरकार का साथ देने की अपील की।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार कश्मीर में स्थायी शांति, सुरक्षा और विकास सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

गौरतलब है कि हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की थी, जिसमें कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इस अभियान के तहत भारत ने सीमा पार से हो रही घुसपैठ और आतंकवाद को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई शुरू की है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर