‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सियासी घमासान: राहुल गांधी का सरकार पर तीखा हमला, विदेश मंत्रालय की सफाई,राहुल ने पूछा “कितने ड्रोन का हुआ नुकसान?”

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर देश की सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने हमले से पहले पाकिस्तान को सूचित किया, जिसे उन्होंने “अपराध” करार दिया। राहुल ने सवाल उठाया कि इसकी इजाज़त किसने दी और क्या इससे भारतीय वायुसेना को नुकसान हुआ?

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जिसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर कहते सुनाई दे रहे हैं: “ऑपरेशन की शुरुआत में हमने पाकिस्तान को संदेश दिया कि हम आतंकवादियों के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला कर रहे हैं, सेना पर नहीं।” इसी बयान को आधार बनाकर राहुल गांधी ने सरकार पर गंभीर सवाल उठाए।

हालांकि, विदेश मंत्रालय ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि जयशंकर के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि “विदेश मंत्री का आशय था कि ऑपरेशन की शुरुआत के बाद पाकिस्तान को यह संदेश दिया गया था, न कि पहले।”

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ी सैन्य कार्रवाई की थी, जिसमें 20% पाकिस्तानी वायुसेना के ठिकानों को तबाह कर दिया गया और कई लड़ाकू विमान भी नष्ट किए गए। इसके अलावा भारतीय वायु रक्षा इकाइयों ने 600 से अधिक पाकिस्तानी ड्रोन को नाकाम कर दिया।

पाकिस्तानी पक्ष ने भी अपने नुकसान की पुष्टि की है। सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने माना कि भारतीय हमले में बोलारी एयरबेस पर पाकिस्तान एयरफोर्स के छह जवान मारे गए।

भारत सरकार ने इस बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को समर्थन देने के मुद्दे को उजागर करने के लिए अभियान तेज कर दिया है। इसके तहत सात ऑल पार्टी डेलीगेशन अमेरिका, ब्रिटेन, जापान समेत अन्य देशों का दौरा करेंगे और वहां की सरकारों को पाकिस्तान की भूमिका के बारे में जानकारी देंगे।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हालात तनावपूर्ण रहे हैं, हालांकि युद्धविराम पर सहमति बनी हुई है। लेकिन घरेलू सियासत में राहुल गांधी के आरोपों ने मोदी सरकार को रक्षात्मक मुद्रा में ला दिया है।

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति

CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा

दरभंगा में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का सफल आयोजन,सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी 2026 को दरभंगा, बिहार में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का

MANUU में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी, प्रशासन से कहा ‘चुनाव की लिखित गारंटी दो’

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर