“RCP सिंह की ‘आसा’ का जन सुराज में विलय, प्रशांत किशोर के साथ की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस”

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार की सियासत में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने अपनी राजनीतिक पार्टी आप सब की आवाज (आसा) का विलय प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली जन सुराज पार्टी में कर दिया है। इस बात की औपचारिक घोषणा रविवार को पटना में हुई, जहां दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार की राजनीति को नई दिशा देने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा, “बिहार में विकास और सुशासन के लिए एक मजबूत विकल्प की जरूरत है और जन सुराज इस दिशा में सबसे उपयुक्त मंच है।” उन्होंने प्रशांत किशोर के विजन की तारीफ करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक गठजोड़ नहीं बल्कि बिहार के भविष्य को बेहतर बनाने की मुहिम है।

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आरसीपी सिंह का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा, “बिहार की जनता बदलाव चाहती है और यह विलय इसी बदलाव की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।”

गौरतलब है कि आरसीपी सिंह एक समय नीतीश कुमार के करीबी माने जाते थे और जदयू में उनका बड़ा कद था। लेकिन बाद में मतभेदों के चलते उन्होंने पार्टी से अलग होकर अपनी पार्टी ‘आसा’ बनाई थी। अब जन सुराज में उनका शामिल होना बिहार की आगामी राजनीतिक समीकरणों को बदल सकता है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आरसीपी सिंह के इस फैसले से जन सुराज को राजनीतिक और सामाजिक आधार विस्तार में फायदा मिल सकता है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां आरसीपी सिंह का असर रहा है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर