वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ ईमारत-ए-शरीया का बड़ा कदम, 25 मई को होगा अहम बैठक — अमीर-ए-शरीयत की सदारत में ‘अरबाब-ए-हल व अक़द’ की बैठक बुलाई गई

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए संशोधन कानून के खिलाफ देश भर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच ईमारत ए शरीया बिहार, ओडिशा और झारखंड ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 25 मई 2025, रविवार को अल-मअहद अल-आली, ईमारत ए शरीया, फुलवारी शरीफ में एक विशेष और सलाहकारी बैठक बुलाने का ऐलान किया है। यह बैठक ईमारत की सबसे बड़ी निर्णय लेने वाली संस्था ‘अरबाब-ए-हल व अक़द’ की होगी, जिसकी सदारत स्वयं अमीर-ए-शरीयत मौलाना सैयद अहमद वली फैसल रहमानी करेंगे।

ईमारत ए शरीया के कार्यवाहक नाज़िम मौलाना मुफ्ती मोहम्मद सईदुर रहमान क़ासमी ने एक प्रेस बयान में इस कानून को मुस्लिमों की धार्मिक पहचान, मस्जिदों, मदरसों और वक्फ संपत्तियों को खत्म करने की एक संगठित साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि यह कानून न केवल संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि एक विशेष धार्मिक समुदाय को निशाना बनाने की साज़िश भी है।

ईमारत ए शरीया की अगुवाई में बिहार, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन, रैलियां, प्रतिनिधि सम्मेलन और जलूस निकाले गए, जिनमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। इन कार्यक्रमों में इमाम, उलेमा, मली जमातों, संगठनों के ज़िम्मेदार, और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी की।

ईमारत ए शरीया ने स्पष्ट किया है कि यह आंदोलन अब केवल प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भविष्य की रणनीति तय करने के लिए 25 मई की बैठक निर्णायक होगी। इसमें कानूनी रणनीति, आंदोलन का विस्तार, और जनता से संवाद की योजनाएं तय की जाएंगी ताकि यह कानून वापस लिया जा सके।

मौलाना मुफ्ती सईदुर रहमान क़ासमी ने जनता, उलेमा, संगठनों के कार्यकर्ताओं और अरबाब-ए-हल व अक़द के सदस्यों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों या मतभेदों का शिकार न हों और ईमारत ए शरीया, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड तथा अन्य मली संगठनों की नेतृत्व पर भरोसा रखें

प्रेस रिलीज़ के अंत में मौलाना रिज़वान अहमद नदवी, इंचार्ज – विभाग-ए-नशर व इशाअत, ईमारत ए शरीया ने सभी से इस ऐतिहासिक बैठक में पूरी तरह से भाग लेने और ईमारत की दीनी और मिल्ली सरगर्मियों की कामयाबी के लिए दुआ करने की अपील की है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति