मानू विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा पर आधारित कोर्सेज की अंतिम आवेदन तिथि बढ़ी,अब 21 मई तक करें आवेदन

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU) ने एंट्रेंस टेस्ट के जरिए होने वाले विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 21 मई 2025 कर दिया है। यह फैसला देशभर से छात्रों की ओर से प्राप्त अनुरोधों और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

एंट्रेंस परीक्षाएं 12 जून से 14 जून 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी। विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षा तिथियां इस प्रकार हैं:

12 जून: M.Tech, D.El.Ed., PhD (इस्लामिक स्टडीज, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, तुलनात्मक अध्ययन)

13 जून: M.Ed., MCA, LL.M, पॉलिटेक्निक (लेटरल एंट्री), B.Tech (कंप्यूटर साइंस/सिविल), PhD (कॉमर्स, हेल्थ साइंसेज़, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, दक्कन स्टडीज, लॉ)

14 जून: MBA, B.Ed. (उर्दू, अंग्रेज़ी, हिंदी), डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग, LL.B, B.A. LL.B (ऑनर्स), PhD (सामाजिक समावेशन, मदरसा में भाषा शिक्षण, शिक्षा, उर्दू संस्कृति अध्ययन, महिला अध्ययन)

महत्वपूर्ण तिथियों

एडिटिंग और अपडेटिंग की सुविधा: 21 से 22 मई 2025
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 5 जून 2025
प्रारंभिक उत्तर कुंजी की प्रकाशन तिथि: 14 जून 2025
आपत्तियों की अवधि: 15 से 16 जून 2025
अंतिम उत्तर कुंजी की प्रकाशन तिथि: 18 जून 2025
परिणाम की घोषणा (PhD को छोड़कर): 23 से 26 जून 2025
PhD के परिणाम की घोषणा: 27 जून 2025

कैसे करें आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी MANUU की आधिकारिक वेबसाइट manuu.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 040-23006612 एक्सटेंशन 1801 पर संपर्क करें या ईमेल करें: admissionsregular@manuu.edu.in।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर