“RSS नेता श्रीनिवासन हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने तीन PFI कार्यकर्ताओं को दी जमानत, कहा – ट्रायल में देरी आरोपियों की गलती नहीं”

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पलक्कड़ में आरएसएस नेता श्रीनिवासन की हत्या से जुड़े मामले में तीन पीएफआई कार्यकर्ताओं को जमानत दे दी है। कोर्ट ने साफ किया कि ट्रायल में हो रही देरी के लिए आरोपी ज़िम्मेदार नहीं हैं क्योंकि ट्रायल खुद सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक दिया गया था।

न्यायमूर्ति अभय एस. ओका और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुयान की पीठ ने यह फैसला सुनाते हुए कहा कि इस मामले में ट्रायल जल्द शुरू होने की संभावना नहीं है और आरोपियों के खिलाफ गंभीर पूर्ववृत्त भी नहीं हैं। ऐसे में उन्हें कड़ी शर्तों के साथ जमानत दी जा रही है।

इस मामले में आरोपी सद्दाम हुसैन, अशरफ मौलवी सहित छह लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इनमें से तीन को जमानत मिली है जबकि बाकी की सुनवाई अब 21 मई को होगी।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल राजा ठाकरे ने आरोपियों की जमानत का विरोध करते हुए कहा कि ये केवल हत्या का मामला नहीं बल्कि “इंडिया 2047” एजेंडे की साजिश का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि सद्दाम हुसैन एक मस्जिद के इमाम हैं जहां पीएफआई के सदस्यों को ट्रेनिंग दी जाती थी और उन्होंने साजिश की बैठकों में भी हिस्सा लिया।

कोर्ट ने जब यह पूछा कि क्या आरोपियों ने हमले में भाग लिया था, तो ASG ने कहा कि उनका मकसद 24 घंटे में किसी भी उपलब्ध हिंदू को निशाना बनाना था।

कोर्ट ने कहा कि मई 2024 में खुद सुप्रीम कोर्ट द्वारा ट्रायल पर रोक लगाई गई थी, ऐसे में देरी का कारण आरोपी नहीं हो सकते। जस्टिस ओका ने कहा, “यह तथ्य आरोपियों के खिलाफ नहीं जा सकता क्योंकि ट्रायल पर रोक इसी कोर्ट ने लगाई थी।”

इसके अलावा, कोर्ट ने यह भी माना कि मामले में 400 से अधिक गवाहों की जांच होनी है और ट्रायल जल्दी शुरू होने की कोई संभावना नहीं है।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 29 नवंबर 2024 को केरल हाईकोर्ट द्वारा 17 आरोपियों को सामूहिक रूप से ज़मानत देने को गलत करार दिया था और कहा था कि अलग-अलग भूमिका का विश्लेषण किए बिना ऐसा फैसला नहीं होना चाहिए था।

यह मामला UAPA, IPC और धार्मिक संस्थानों के दुरुपयोग की रोकथाम अधिनियम जैसी धाराओं के तहत दर्ज है।

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति

CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा

दरभंगा में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का सफल आयोजन,सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी 2026 को दरभंगा, बिहार में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का

MANUU में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी, प्रशासन से कहा ‘चुनाव की लिखित गारंटी दो’

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर