बिहार में नफरत फैलाने, मॉब लिंचिंग और अश्लील गानों पर AIMIM नेताओं की सख्त पहल — गृह विभाग से की शिकायत, कार्रवाई का मिला आश्वासन

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार में सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाली पोस्ट, दोहरे अर्थ वाले भोजपुरी गानों, मॉब लिंचिंग और पुलिस हिरासत में मौतों के बढ़ते मामलों को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के वरिष्ठ नेताओं ने राज्य सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

AIMIM बिहार के अध्यक्ष और अमौर विधानसभा सीट से विधायक अख्तरुल इमान, पार्टी के प्रदेश महासचिव अफ्ताब अहमद और राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट आदिल हसन ने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव से मुलाकात की और इन मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की।

एआईएमआईएम नेताओं ने राज्य में बढ़ रही सांप्रदायिक नफरत, भड़काऊ कंटेंट, अश्लील भोजपुरी गानों की बढ़ती भरमार, मॉब लिंचिंग की घटनाएं और हिरासत में हो रही मौतों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि इन मामलों में त्वरित और ठोस कार्रवाई की जाए ताकि आम जनता का विश्वास शासन में बना रहे।

इस मुलाकात के बाद गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि साइबर सेल को और सतर्क एवं सक्रिय बनाया जा रहा है ताकि सोशल मीडिया पर फैल रही नफरत और अफवाहों को रोका जा सके।

AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन एडवोकेट ने कहा, “हमारी पार्टी राज्य में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था की बहाली के लिए प्रतिबद्ध है। नफरत फैलाने वालों और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।”

इस पहल को सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम जनता की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, जिन्होंने AIMIM नेताओं की इस गंभीर मुद्दे पर सक्रियता की सराहना की है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर