“ट्रंप का दावा झूठा साबित: जयशंकर बोले, भारत-पाक संघर्षविराम हमारी सीधी बातचीत का नतीजा”

इंसाफ टाइम्स डेस्क

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम में अहम भूमिका निभाने के दावे को भारत ने सख्ती से खारिज कर दिया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने स्पष्ट किया कि संघर्षविराम का फैसला दोनों देशों के बीच सीधे संवाद के ज़रिये हुआ था, न कि किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से۔

जयशंकर ने हाल ही में नीदरलैंड्स में एक साक्षात्कार के दौरान कहा, “संघर्षविराम और सैन्य कार्रवाइयों का रुकना भारत और पाकिस्तान के बीच सीधे बातचीत का नतीजा था। अमेरिका ने ज़रूर संपर्क किया था, लेकिन फैसला दोनों देशों ने आपसी बातचीत से लिया।”

उन्होंने आगे बताया कि 10 मई को पाकिस्तानी सेना ने हॉटलाइन के माध्यम से भारत को संदेश भेजा कि वे फायरिंग रोकने को तैयार हैं, जिसके बाद भारत ने भी जवाबी फायरिंग बंद कर दी।

ट्रंप ने कई बार दावा किया था कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे भारत ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

भारत का हमेशा यह स्पष्ट रुख रहा है कि पाकिस्तान के साथ सभी विवादों और मसलों को द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से सुलझाया जाना चाहिए और किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार्य नहीं है।

यह स्थिति ऐसे समय में सामने आई है जब 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया था।

विदेश मंत्री जयशंकर ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी कार्रवाइयाँ जारी रखेगा, और यदि आतंकवादी पाकिस्तान में पाए गए तो भारत उन्हें वहीं निशाना बनाएगा।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति