विदेश मंत्री एस.जयशंकर के जवाबों पर राहुल गांधी का हमला,विदेश नीति पर उठाए गंभीर सवाल

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

भारत के विदेश मंत्री एस.जयशंकर द्वारा नीदरलैंड में दिए गए एक साक्षात्कार के वीडियो क्लिप ने सोशल मीडिया पर भारी चर्चा और आलोचना बटोरी है। साक्षात्कार में जयशंकर के कई सवालों पर “अस्पष्ट” और “अनुत्तरदायी” जवाबों को लेकर कई लोग असंतुष्ट दिखे हैं। खासतौर पर भारत-पाकिस्तान संबंधों और हालिया पहल्गाम हमले के बाद भारत की प्रतिक्रिया को लेकर उनकी चुप्पी सवालों के घेरे में आई है।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे को उठाते हुए ट्विटर (अब X) पर एक पोस्ट किया। उन्होंने तीन प्रमुख सवाल जयशंकर से बार-बार पूछे जाने का जिक्र किया है, जो ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी अनसुलझे हैं। राहुल ने विदेश मंत्री को चुनौती दी कि वे स्पष्ट करें—भारत को पाकिस्तान के साथ क्यों जोड़ा जा रहा है? एक भी देश पाकिस्तान की निंदा में भारत का साथ क्यों नहीं दे रहा? और आखिर किसने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने को कहा?

राहुल गांधी ने जयशंकर के साक्षात्कार की क्लिप भी शेयर की, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस विवाद ने भारत की विदेश नीति और सरकार की रणनीति पर बहस को हवा दे दी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे सवालों के जवाब न मिलने से भारत की विदेश नीति पर उठ रहे सवाल और भी बढ़ सकते हैं। विपक्ष ने सरकार से पारदर्शिता और स्पष्टता की मांग की है ताकि जनता को सही स्थिति का पता चल सके।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर