आरजेडी और तेजस्वी यादव पर गंभीर सवाल: मुस्लिम नेतृत्व को कब मिलेगा राजनीतिक इंसाफ? — शरफुद्दीन क़ासमी,प्रदेश सचिव भीम आर्मी बिहार

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

भीम आर्मी बिहार के प्रदेश सचिव और जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता शरफुद्दीन मोहम्मद क़ासमी उर्फ लालू भाई ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और उसके नेता तेजस्वी यादव पर मुस्लिम नेतृत्व को लगातार नज़रअंदाज़ करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि “मुसलमानों ने पिछले 35 वर्षों में वफ़ादारी दिखाई, लेकिन बदले में उन्हें राजनीतिक हाशिए पर डाल दिया गया।”

लालू भाई ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आरजेडी, लालू प्रसाद यादव और अब तेजस्वी यादव को मुस्लिम समुदाय ने हर मुश्किल समय में पूरा समर्थन दिया, लेकिन इसके बावजूद मुस्लिम नेताओं को आगे लाने की जगह पार्टी में पीछे धकेल दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि “क्या मुसलमान सिर्फ झंडा उठाने, बैनर लगाने और नेताओं के लिए रेड कारपेट बिछाने तक ही सीमित हैं?”

लालू भाई ने साफ़ तौर पर कहा कि “मुस्लिम समुदाय ने सिर्फ आरजेडी ही नहीं, बल्कि मुलायम सिंह, नीतीश कुमार, शरद पवार, शरद यादव और रामविलास पासवान जैसे नेताओं को भी मनुवादी सोच के खिलाफ खड़ा किया, लेकिन इसके बदले मुसलमानों को राजनीति, सरकारी नौकरियों, कारोबार और प्राइवेट सेक्टर में पूरी तरह पीछे कर दिया गया।”

उन्होंने आरजेडी नेतृत्व से सवाल किया कि “क्या यह इंसाफ़ है? आख़िर कब तक मुस्लिम समाज बीजेपी का डर दिखाकर भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल होता रहेगा? अगर वोट लेकर भी मॉब लिंचिंग और ज़्यादतियां जारी हैं, तो इस डर की साझेदारी खुद तथाकथित सेक्युलर दलों की भी है।”

शरफुद्दीन क़ासमी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, असम और बिहार जैसे राज्यों में मुस्लिम नेताओं को खुलकर बोलने की भी इजाज़त नहीं है, और यह लोकतंत्र के लिए एक खतरनाक संकेत है। उन्होंने कहा, “क्या हमारी नेतृत्व क्षमता हमेशा झुककर चलने वाली रहेगी?”

उन्होंने मुस्लिम जनता से अपील की कि अब वक्त आ गया है कि वे अपनी ताक़त को पहचानें और अपनी स्वतंत्र नेतृत्व को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा, “अगर बीजेपी के दरवाज़े पर जाकर हमारे मसले हल हो सकते हैं, तो वहां जाना भी कोई गुनाह नहीं है। कम से कम हम अपने हक़ के लिए लड़ते तो नज़र आएंगे।”

लालू भाई ने यह भी सुझाव दिया कि मुस्लिम समुदाय को एक नया गठबंधन या लिखित साझेदारी की तरफ़ सोचना चाहिए, जिसमें केवल दूरदृष्टि वाले और निस्वार्थ नेता हों। उन्होंने कहा कि यह बयान किसी के ख़िलाफ़ नफ़रत या दुश्मनी में नहीं, बल्कि “मानसिक ग़ुलामी और राजनीतिक शोषण से मुक्ति की एक अपील” है।

अंत में, शरफुद्दीन क़ासमी ने आरजेडी, तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार और अखिलेश यादव से अपील की कि अगर वे सच में इंसाफ़ और बराबरी चाहते हैं, तो मुस्लिम नेतृत्व को फ्रंटलाइन पर लाएं और उनके हक़ के लिए आवाज़ उठाएं। उन्होंने कहा, “अगर आप हमारे साथ मज़बूती से खड़े होंगे, तो ना मॉब लिंचिंग होगी और ना ही ज़ुल्म। अब फ़ैसला आपके हाथों में है!”

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति

CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा

दरभंगा में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का सफल आयोजन,सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी 2026 को दरभंगा, बिहार में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का

MANUU में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी, प्रशासन से कहा ‘चुनाव की लिखित गारंटी दो’

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर

‘माय भारत, माय वोट’ का संकल्प: पीजी कॉलेज गाजीपुर में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया

लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने और युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य