बहराइच: लक्कड़ शाह की दरगाह पर उर्स पर रोक, 16वीं सदी की परंपरा पर प्रशासनिक अंकुश

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग स्थित लक्कड़ शाह की दरगाह पर इस वर्ष वार्षिक उर्स मेले पर वन विभाग ने प्रतिबंध लगा दिया है। यह मेला सदियों से हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक माना जाता रहा है, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया है।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, लक्कड़ शाह की दरगाह मुर्तिहा रेंज के कोर जोन में स्थित है। इस क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए भारी भीड़-भाड़ की अनुमति नहीं दी जा सकती। इस कारण पिछले चार वर्षों से यहां उर्स मेले पर रोक लगाई गई है। इस बार भी सुरक्षा कारणों और अतिक्रमण के आरोपों के चलते मेला आयोजित नहीं किया गया।

लक्कड़ शाह की दरगाह पर उर्स मेले में हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते थे। इस बार मेला न लगने से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराज़गी देखी जा रही है। दरगाह प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रईस अहमद ने कहा कि यह मेला गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक था, और इस पर रोक लगाना समुदायों के बीच सौहार्द्र को प्रभावित कर सकता है।

प्रशासन का कहना है कि यह कदम कानून-व्यवस्था और पर्यावरणीय कारणों से उठाया गया है। अधिकारियों के अनुसार, इस क्षेत्र में भारी भीड़ से वन्यजीवों की सुरक्षा और पर्यावरणीय संतुलन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि, प्रशासन ने यह भी कहा है कि भविष्य में स्थिति के अनुसार इस पर विचार किया जाएगा

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति