दानापुर विधायक रीतलाल यादव के परिवार का प्रशासन पर गंभीर आरोप, पत्नी बोलीं- ‘हमें निशाना बनाया जा रहा है’

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

दानापुर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक रीतलाल यादव इन दिनों भागलपुर जेल में बंद हैं, लेकिन उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा घटनाक्रम में पुलिस द्वारा उनके ठिकानों पर देर रात छापेमारी की गई, जिसके बाद विधायक की पत्नी रिंकू कुमारी ने खुलकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
रिंकू कुमारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य में हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार जैसी गंभीर घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन का ध्यान इन अपराधों की तरफ नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन का सारा ध्यान सिर्फ उनके पति और परिवार को प्रताड़ित करने पर केंद्रित है।

उन्होंने कहा, “हम लोग मानसिक रूप से परेशान हैं। प्रशासन पूरी तरह से एकपक्षीय कार्रवाई कर रहा है। क्या सिर्फ हमारा ही परिवार कानून के दायरे में है? बाकी अपराधियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है?”

विधायक की पत्नी ने इस पूरे मामले को राजनीति से प्रेरित साजिश बताया। उनका दावा है कि उनके पति को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेजा गया है और अब पूरे परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है। रिंकू कुमारी ने कहा कि अगर प्रशासन की यह कार्रवाई नहीं रुकी, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगी।

इस पूरे मामले पर स्थानीय प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि सूत्रों के अनुसार, छापेमारी एक पुराने मामले की जांच के तहत की गई थी।

इस घटनाक्रम से दानापुर समेत पूरे पटना जिले की सियासत में हलचल मच गई है। राजद के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी प्रशासन पर बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है और जल्द ही आंदोलन की चेतावनी दी है।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाता है और राजद इसे कितना बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाती है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति