वाराणसी,उत्तरप्रदेश: 13 किलोमीटर पैदल चलकर थाने पहुंची नाबालिग: सोनभद्र में मां को ‘डायन’ बताकर पीटे जाने की शिकायत पर तीन के खिलाफ एफआईआर

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के सोनभद्र जनपद में अंधविश्वास और सामाजिक क्रूरता की एक और घटना सामने आई है, जिसमें एक नाबालिग बच्ची ने 13 किलोमीटर पैदल चलकर थाने पहुंच अपनी मां को ‘डायन’ बताकर पीटे जाने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना दुद्धी थाना क्षेत्र के बरहपन गांव की है। मंगलवार सुबह गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब कक्षा आठ की छात्रा अपनी मां की जान बचाने के लिए अकेले पैदल चलकर दुद्धी थाने पहुंच गई और पुलिस को बताया कि उसके पड़ोसी कई दिनों से उसकी मां को डायन बताकर मारपीट कर रहे हैं।

थाने में पहुंचते ही बच्ची ने रोते हुए पुलिस अधिकारियों को बताया कि पड़ोस की देवांती देवी, उसकी सास शकुंती देवी और एक युवक सोनू, उसकी मां को डायन बताकर न सिर्फ गाली-गलौज करते हैं, बल्कि कई बार मारपीट भी कर चुके हैं। बच्ची ने बताया कि मंगलवार सुबह तीनों ने उसकी मां को फिर से पीटना शुरू कर दिया। जब उसने और उसकी छोटी बहन ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उन्हें भी मारा गया। घटना के बाद बच्ची गांव से निकल पड़ी और जंगल-पहाड़ के रास्तों से होते हुए करीब 13 किलोमीटर दूर स्थित दुद्धी थाने तक पहुंची।

सोनभद्र के अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि बच्ची की शिकायत पर देवांती देवी, शकुंती देवी और सोनू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। बच्ची को घर भेज दिया गया है और उसकी मां की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

बच्ची का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। उसके पिता रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं और घर पर उसकी मां और छोटी बहन के साथ सिर्फ तीन सदस्य रहते हैं। महिला पर लगातार मानसिक और शारीरिक अत्याचार किए जा रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी।

सोनभद्र, मिर्जापुर, झारखंड सीमा जैसे क्षेत्रों में आज भी महिलाओं को बीमारियों या घरेलू कलह का कारण मानकर ‘डायन’ कहकर प्रताड़ित किया जाता है। यह घटना न सिर्फ अंधविश्वास की भयावहता को उजागर करती है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े करती है।

इस घटना ने एक बार फिर साबित किया है कि जब शासन-प्रशासन और समाज आंखें मूंद लेता है, तब एक मासूम की आवाज भी परिवर्तन की शुरुआत बन सकती है। सोनभद्र की इस बच्ची ने न सिर्फ अपनी मां को बचाने की कोशिश की, बल्कि हजारों दबे-कुचले लोगों को न्याय की उम्मीद भी दी है!

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति