बिहार में नहीं मिलेगी 100 यूनिट फ्री बिजली, सरकार ने खबरों का किया खंडन

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार में 100 यूनिट मुफ्त बिजली दिए जाने की खबरों पर अब राज्य सरकार ने पूरी तरह से विराम लगा दिया है। सरकार की ओर से जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में इन खबरों को “तथ्यहीन, भ्रामक और झूठा” बताया गया है।

हाल के दिनों में कुछ समाचार पोर्टलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह दावा किया जा रहा था कि राज्य सरकार आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बिजली उपभोक्ताओं को हर माह 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने जा रही है। इन खबरों के बाद आम लोगों में उत्सुकता के साथ-साथ भ्रम की स्थिति भी पैदा हो गई थी।

शनिवार को राज्य सरकार ने इन दावों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि इस संबंध में कोई प्रस्ताव, मंजूरी या नीति सरकार के स्तर पर न तो विचाराधीन है और न ही स्वीकृत। वित्त विभाग की ओर से जारी स्पष्टीकरण में कहा गया कि “कुछ मीडिया माध्यमों द्वारा 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने की जो जानकारी दी जा रही है, वह पूरी तरह असत्य है।”

बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पुष्टि की कि सरकार की ओर से इस विषय में कोई निर्देश या नीति नहीं दी गई है।

इस मामले पर विपक्षी दलों ने भी सरकार पर निशाना साधा है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि “यह योजना हमारी घोषणा थी, जिसे एनडीए सरकार ने पहले नकारा और अब अफवाह के बाद पलटी मार ली।” उन्होंने सरकार से जनता के साथ “ईमानदारी से संवाद” करने की अपील की।

सरकार ने जनता से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें और अफवाहों से बचें।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर