धर्म की आड़ में तस्करी? बाबा बागेश्वर पर गंभीर आरोप, 13 महिलाओं सहित गाड़ी पकड़ी गई

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

लखनऊ विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रविकांत चंदन ने बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर धर्म की आड़ में महिला तस्करी का गंभीर आरोप लगाया है। प्रोफेसर का दावा है कि मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में 28 जुलाई की रात एक संदिग्ध एम्बुलेंस पकड़ी गई, जिसमें 13 महिलाओं को कथित रूप से जबरन ले जाया जा रहा था।

प्रोफेसर रविकांत ने 31 जुलाई को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर इस घटना का उल्लेख करते हुए दावा किया कि इस पूरी गतिविधि में धीरेंद्र शास्त्री की संलिप्तता है। उन्होंने लिखा, “धर्म की आड़ में महिला तस्करी हो रही है। धीरेंद्र शास्त्री इस गंभीर अपराध में शामिल हैं।”

प्रोफेसर ने यह भी कहा कि उनके आरोप किसी अनुमान या भावनात्मक प्रतिक्रिया पर आधारित नहीं हैं, बल्कि उन्होंने एक वीडियो के आधार पर यह बात कही है। उनका कहना है कि वीडियो में स्पष्ट रूप से स्थिति दिखाई दे रही है और यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो धीरेंद्र शास्त्री को फांसी दी जानी चाहिए।

इस मुद्दे पर अब तक धीरेंद्र शास्त्री या उनके संगठन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं स्थानीय पुलिस ने भी अब तक इस मामले पर औपचारिक बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, छतरपुर के लवकुशनगर थाना क्षेत्र में 28 जुलाई की रात एक एम्बुलेंस को रोके जाने की पुष्टि स्थानीय सूत्रों ने की है, लेकिन उसमें सवार महिलाओं की स्थिति और गाड़ी की वास्तविक मंशा की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

सोशल मीडिया पर इस बयान के बाद तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। एक ओर धीरेंद्र शास्त्री के समर्थकों ने इसे सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश बताया है, वहीं दूसरी ओर कई लोगों ने प्रोफेसर की मांग को गंभीरता से लेते हुए स्वतंत्र जांच की आवश्यकता जताई है।

वहीं, कानूनी जानकारों का कहना है कि यदि किसी सार्वजनिक और प्रभावशाली धार्मिक हस्ती पर ऐसे आरोप लगते हैं तो राज्य पुलिस के बजाय सीबीआई या स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराना ज़रूरी होता है।

गौरतलब है कि धीरेंद्र शास्त्री पहले भी विभिन्न विवादों में रह चुके हैं, जिनमें कथित धर्मांतरण, सार्वजनिक आयोजनों में भीड़ नियंत्रण संबंधी घटनाएं और धार्मिक दावों पर आलोचनाएं शामिल हैं।

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति

CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा

दरभंगा में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का सफल आयोजन,सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी 2026 को दरभंगा, बिहार में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का

MANUU में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी, प्रशासन से कहा ‘चुनाव की लिखित गारंटी दो’

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर

‘माय भारत, माय वोट’ का संकल्प: पीजी कॉलेज गाजीपुर में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया

लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने और युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य