नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिला MANF स्कॉलर्स का प्रतिनिधिमंडल, राहुल ने किरण रिजिजू को पत्र लिख लंबित भुगतान और फ़ेलोशिप बहाली की मांग किया

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

मौलाना आज़ाद नेशनल फ़ेलोशिप (MANF) पाने वाले शोधार्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने संसद में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाक़ात कर अपनी समस्याएं साझा कीं। मुलाक़ात के बाद राहुल गांधी ने अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू को पत्र लिखकर फ़ेलोशिप से जुड़ी गंभीर समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई की मांग की।

राहुल गांधी ने पत्र में कहा कि
“2022-23 से MANF बंद होने के कारण अल्पसंख्यक समुदायों के सैकड़ों शोधार्थियों की पढ़ाई और शोध कार्य ठप पड़ गया है। सरकार ने मौजूदा स्कॉलर्स को फ़ेलोशिप जारी रखने का आश्वासन दिया था, लेकिन हक़ीक़त यह है कि उन्हें 7-7 महीने तक भुगतान में देरी हो रही है। इसके अलावा, उन्हें अन्य फ़ेलोशिप की तरह संशोधित हाउस रेंट अलाउंस (HRA) भी नहीं दिया जा रहा है।”

उन्होंने मांग की कि “नए छात्रों के लिए MANF को तत्काल बहाल किया जाए और मौजूदा स्कॉलर्स को हर महीने समय पर भुगतान मिले, जैसा कि अन्य फ़ेलोशिप धारकों को मिलता है।”

इस पूरी पहल में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी की अहम भूमिका रही। उनके प्रयासों से राहुल गांधी और छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच लगातार मुलाक़ातें संभव हो पाईं और MANF बहाली की आवाज़ संसद के भीतर तक पहुँची।

राहुल गांधी ने पत्र में लिखा, “यह बेहद ज़रूरी है कि अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र भी भारत की अकादमिक और वैज्ञानिक प्रगति में अपना पूरा योगदान दे सकें।”

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर