PM मोदी की डिग्री पर विवाद: दिल्ली हाईकोर्ट ने CIC का आदेश रद्द किया

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ग्रेजुएशन डिग्री से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने के केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) के आदेश को रद्द कर दिया। अदालत ने यह फैसला दिल्ली विश्वविद्यालय की याचिका पर सुनाया, जिसमें CIC के आदेश को चुनौती दी गई थी।

दरअसल, 2016 में दायर एक आरटीआई (RTI) याचिका के आधार पर केंद्रीय सूचना आयोग ने दिल्ली विश्वविद्यालय को निर्देश दिया था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ग्रेजुएशन डिग्री से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करे। इस आदेश को विश्वविद्यालय ने अदालत में चुनौती दी थी।

अदालत ने कहा कि CIC का आदेश कानूनी रूप से टिकाऊ नहीं है और विश्वविद्यालय को बाध्य नहीं किया जा सकता कि वह इस तरह की जानकारी साझा करे।

यह मामला लंबे समय से सुर्खियों में रहा है। विपक्ष लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाता रहा है, जबकि बीजेपी का दावा रहा है कि प्रधानमंत्री ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की है।

हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब प्रधानमंत्री की डिग्री से जुड़े विवाद पर नई बहस छिड़ने की संभावना है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति