“वक़्फ़, वोटर और वंचित — सड़क से संसद तक उठी आवाज़ें | ख़ास ख़बरें, आपके लिए”

वक़्फ़ बचाओ आंदोलन में महिलाओं की गूंज

बेंगलुरु। वक़्फ़ संशोधन कानून 2025 के विरोध में बेंगलुरु में महिलाओं का ऐतिहासिक सम्मेलन। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की सरपरस्ती में आयोजित कार्यक्रम में मौलाना उमरिन महफ़ूज़ रहमानी, मौलाना अबू तालिब रहमानी और जलीसा सुल्तान यासीन मौजूद। वक्ताओं ने इसे शरीअत और संविधान दोनों के खिलाफ़ करार दिया।

असम CM हिमंता का विवादित बयान

गुवाहाटी। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सिविल सोसाइटी की फैक्ट-फाइंडिंग टीम पर हमला बोला। कहा— ये “जिन्ना का सपना पूरा करने आए हैं”। टीम की रिपोर्ट 26 अगस्त को दिल्ली में जारी होगी।

दिल्ली में IUML का नया राष्ट्रीय दफ़्तर

नई दिल्ली। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने “क़ायदे मिल्लत सेंटर” का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल और कपिल सिब्बल मौजूद। IUML ने कहा— यह दफ़्तर सामाजिक और सेक्युलर सरगर्मियों का केंद्र बनेगा।

SSC उम्मीदवारों का दिल्ली में विरोध

नई दिल्ली। परीक्षा में धांधली और नतीजों की देरी के विरोध में रामलीला मैदान में प्रदर्शन। पुलिस लाठीचार्ज में 44 प्रदर्शनकारी हिरासत में।

बुकर विजेता बानू मुश्ताक पर विवाद

बेंगलुरु। कर्नाटक की लेखिका बानू मुश्ताक को दशहरा उद्घाटन का न्योता। भाजपा नेताओं का विरोध, सोशल मीडिया पर नफ़रत फैलाने वाले पोस्ट। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा— “वे इस सम्मान की हक़दार हैं।”

अमित शाह पर जजों की नाराज़गी

नई दिल्ली। 18 रिटायर्ड जजों ने गृह मंत्री अमित शाह की आलोचना की। कहा— उनका बयान सुप्रीम कोर्ट के फैसले को गलत ढंग से पेश करता है और न्यायपालिका की स्वतंत्रता को कमजोर करता है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव पर विवाद

नई दिल्ली। छात्र संघ चुनाव में 1 लाख रुपये सिक्योरिटी डिपॉज़िट की शर्त। AISA ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर नियम को ग़ैर-लोकतांत्रिक बताया।

गिरिराज सिंह का बयान, सियासत गरमाई

पटना। गिरिराज सिंह बोले— “1971 के बाद आए सभी बांग्लादेशियों को बाहर किया जाएगा।” विपक्षी दलों पर “घुसपैठियों” को बचाने का आरोप।

मदनी पर हिमंता का विवादित बयान

गुवाहाटी। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा बोले— “अगर मदनी मिल जाए तो उन्हें बांग्लादेश भेज दूंगा।” विपक्ष ने इसे लोकतंत्र विरोधी कहा।

महबूबा मुफ़्ती का कश्मीर में विरोध

श्रीनगर। PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती ने कश्मीरी कैदियों की रिहाई और बाहर की जेलों से वापस लाने की मांग की।

कर्नाटक में BJP की ‘धर्म युद्ध यात्रा’

बेंगलुरु। विधायक सी के राममूर्ति और सांसद तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में 400 गाड़ियों का काफ़िला। भाजपा ने इसे “धर्म की रक्षा का संघर्ष” बताया।

असम में बेदख़ल लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटेंगे

गुवाहाटी। मुख्यमंत्री हिमंता सरमा बोले— बेदख़ल परिवारों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। नौ साल में 15 हज़ार से अधिक परिवारों को बेदख़ल किया गया।

बिहार में 110 संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त

पटना। हड़ताल भड़काने और राजस्व महाअभियान बाधित करने के आरोप में कार्रवाई। राज्यभर में 11 हज़ार संविदा कर्मी हड़ताल पर।

प्रियंका गांधी पहुँचीं वोटर अधिकार यात्रा में

सुपौल। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चल रही यात्रा में प्रियंका गांधी की एंट्री। विपक्षी एकजुटता का संदेश।

पटना में किसानों का हल्ला बोल

पटना। भूमि अधिग्रहण और MSP को कानूनी दर्जा देने की मांग पर किसानों का मार्च। सरकार पर जबरन ज़मीन लेने और कम मुआवज़े का आरोप।

नित्यानंद राय का राहुल-तेजस्वी पर हमला

बेतिया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बोले— “राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नहीं बन सकते।”

रोहतास में प्रेमिका की हत्या

रोहतास। शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर शव घर में छोड़ा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

बिहार पुलिस का डिजिटल क्रांति की ओर कदम

पटना। अब FIR से केस फाइल तक सब ऑनलाइन। तेलंगाना और कर्नाटक मॉडल से आगे बढ़ने की तैयारी।

उपराष्ट्रपति चुनाव पर बयानबाज़ी

नई दिल्ली। 9 सितंबर को NDA प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन और इंडिया गठबंधन प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला। शाह के बयान पर 18 रिटायर्ड जजों ने जताई नाराज़गी।

HAM ने लक्ष्मण मांझी को निकाला

गया। पार्टी विरोधी गतिविधियों और विवादित पोस्ट के आरोप में HAM ने लक्ष्मण मांझी को पद और सदस्यता से बाहर किया।

बिहार का हेल्थ सिस्टम फिर बेनक़ाब

खगड़िया। 80 वर्षीय बुज़ुर्ग को एंबुलेंस न मिलने पर खाट पर अस्पताल लाना पड़ा। अस्पताल में भी सुविधाओं का अभाव।

हाईकोर्ट ने डिग्री विवाद पर लगाई रोक

नई दिल्ली। स्मृति ईरानी और प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री सार्वजनिक करने के CIC आदेश को हाईकोर्ट ने रद्द किया। कोर्ट ने कहा— यह निजता का मामला है।

महाराष्ट्र में ऑनर किलिंग

नांदेड़। पिता ने शादीशुदा बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर शव कुएं में फेंके। आरोपी पिता ने थाने जाकर आत्मसमर्पण किया।

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति

CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा

दरभंगा में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का सफल आयोजन,सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी 2026 को दरभंगा, बिहार में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का

MANUU में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी, प्रशासन से कहा ‘चुनाव की लिखित गारंटी दो’

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर

‘माय भारत, माय वोट’ का संकल्प: पीजी कॉलेज गाजीपुर में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया

लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने और युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य