ग्रिनस्पायर वेलफेयर फ़ाउंडेशन का अभियान: अलीगढ़ की झुग्गी बस्तियों में मासिक धर्म गरिमा पर जागरूकता

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फ़ाउंडेशन ने अलीगढ़ की झुग्गी बस्तियों में मासिक धर्म गरिमा अभियान आयोजित कर महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अभियान का उद्देश्य मासिक धर्म से जुड़ी चुप्पी और वर्जनाओं को तोड़ना और समाज में गरिमा व आत्मविश्वास की भावना को मज़बूत करना रहा।

इस अभियान का नेतृत्व फ़ाउंडेशन की कार्यकारी समिति सदस्य शिज़ा हसन और रुक़ैया फ़ातिमा ने किया, जबकि कैंपस एम्बेसडर समीर खान ने सक्रिय सहयोग दिया। स्वयंसेवकों ने महिलाओं और किशोरियों के साथ खुलकर बातचीत की, स्वच्छता किट वितरित किए और मासिक धर्म स्वास्थ्य से जुड़े अधिकारों व जानकारी पर चर्चा की।

शिज़ा हसन ने कहा “मासिक धर्म कोई शर्म की बात नहीं, बल्कि एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। हमारा प्रयास है कि हर महिला और बच्ची गरिमा और आत्मविश्वास के साथ जीवन जी सके। ऐसे अभियान बदलाव की नींव रखते हैं।”

वहीं रुक़ैया फ़ातिमा ने बताया “झुग्गी बस्तियों की महिलाएँ और बच्चियाँ कई बार संसाधनों व जागरूकता की कमी से जूझती हैं। हमारा मक़सद सिर्फ़ स्वच्छता सामग्री पहुँचाना ही नहीं, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों और स्वास्थ्य को लेकर आत्मनिर्भर बनाना भी है।”

फ़ाउंडेशन के संस्थापक एवं निदेशक एडवोकेट आदिल ज़फ़र ने कहा कि संगठन का उद्देश्य शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक सुधार के ज़रिए एक बेहतर और स्वस्थ समाज का निर्माण करना है।

स्थानीय समुदाय ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बदलाव की दिशा में अहम कदम बताया। ग्रिनस्पायर वेलफेयर फ़ाउंडेशन ने स्पष्ट किया कि इस तरह की मुहिम आगे भी जारी रहेगी, ताकि स्वास्थ्य, गरिमा और न्याय की बराबरी से पहुँच हर किसी तक सुनिश्चित हो सके।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति