बिहार में महिला रोजगार योजना की शुरुआत, हर परिवार की महिला को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राजधानी पटना में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर दोनों उपमुख्यमंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद रहे। सरकार का दावा है कि यह योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी।

योजना के तहत प्रत्येक परिवार की एक महिला को ₹10,000 की पहली किस्त सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। छह माह तक रोजगार जारी रखने पर महिला उद्यमियों को ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना के लिए सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 में ₹20,000 करोड़ का बजट तय किया है।

आवेदन प्रक्रिया भी आज से शुरू हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं जीविका स्वयं सहायता समूह के जरिए आवेदन कर सकेंगी, जबकि शहरी क्षेत्रों के लिए विशेष वेब पोर्टल लॉन्च किया गया है। पात्रता के लिए महिला का बिहार की स्थायी निवासी होना, उम्र 18 से 50 वर्ष (कुछ मामलों में 60 वर्ष तक), जीविका समूह की सदस्यता और किसी अन्य सरकारी रोजगार योजना से लाभ न लेना अनिवार्य होगा।

सरकार ने इस योजना के लिए 18 प्रकार के रोजगार विकल्प तय किए हैं। इनमें सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, अगरबत्ती व पापड़ निर्माण, किराना दुकान, डेयरी, पशुपालन, मछली पालन और ई-रिक्शा संचालन जैसे व्यवसाय शामिल हैं।

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि यह योजना “महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की धड़कन बनेगी।” मुख्यमंत्री ने भी विश्वास जताया कि इस पहल से लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा और बिहार एक नए आत्मनिर्भर युग की ओर कदम बढ़ाएगा।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर