शमीम बरभुईया से धर्म पूछा, नौकरी से किया इनकार: सिलचर के इंजीनियर ने लगाया भेदभाव का आरोप

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

असम के सिलचर निवासी युवा मैकेनिकल इंजीनियर शमीम बरभुईया ने धर्म के आधार पर नौकरी से इनकार किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान HR ने उनसे सीधे पूछा—“आप हिंदू हैं या मुस्लिम?” और जैसे ही उन्होंने बताया कि वह मुस्लिम हैं, कंपनी ने नौकरी का प्रस्ताव वापस ले लिया।

शमीम ने बताया कि उन्होंने जॉब पोर्टल Indeed के माध्यम से आवेदन किया था। HR ने उनकी प्रोफाइल देखने के बाद उन्हें ₹18,000 मासिक वेतन का ऑफर दिया और कहा गया कि वह महीने की 6 तारीख़ के बाद ज्वाइन कर सकते हैं। लेकिन जब उन्होंने जॉइनिंग लेटर के बारे में सवाल किया तो जवाब टाल दिया गया।

इसके बाद फोन पर हुई बातचीत के दौरान HR ने उनसे धर्म पूछा। शमीम ने कहा—“जैसे ही मैंने बताया कि मैं मुस्लिम हूँ, तुरंत कहा गया कि कोई पद खाली नहीं है। जबकि कुछ ही मिनट पहले वही HR मुझे जॉइनिंग के लिए बुला रहे थे।”

शमीम ने इसे अपने लिए बेहद अपमानजनक अनुभव बताया। उन्होंने कहा “मेरी योग्यता, मेरे कौशल या मेरे काम पर बात ही नहीं हुई। सिर्फ धर्म पूछकर नौकरी से वंचित कर दिया गया। यह बेहद तकलीफ़देह है और संविधान के बराबरी के अधिकार का खुला उल्लंघन है।”

भारत के संविधान का अनुच्छेद 15 धर्म, जाति, लिंग या जन्मस्थान के आधार पर भेदभाव को प्रतिबंधित करता है। वहीं अनुच्छेद 16 सरकारी नौकरियों में समान अवसर की गारंटी देता है। विशेषज्ञों का मानना है कि निजी कंपनियों को भी भर्ती प्रक्रिया में इन मूल सिद्धांतों का पालन करना चाहिए और किसी भी रूप में धर्म-आधारित सवाल नहीं पूछना चाहिए।

शमीम का मामला अकेला नहीं है। हाल के वर्षों में देश के अलग-अलग हिस्सों से धार्मिक पहचान के आधार पर भेदभाव की घटनाएँ सामने आई हैं। कभी कॉलेजों में हिजाब को लेकर विवाद हुआ, तो कभी पेशेवर नौकरियों में दाढ़ी या पहनावे पर सवाल उठाए गए। यह घटनाएँ बताती हैं कि कार्यस्थलों पर समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए अभी भी लंबा रास्ता तय करना बाकी है।

शमीम ने जॉब पोर्टल्स और कंपनियों से निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नौकरी में चयन सिर्फ योग्यता और कौशल के आधार पर होना चाहिए, न कि धर्म या जाति देखकर। साथ ही उन्होंने इस मामले में जागरूकता बढ़ाने और ठोस कार्रवाई की मांग की है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति