बिहार में शुरू होगी मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना, IIM-बोधगया से मिलेगा प्रशिक्षण और मोटा मानदेय

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना को मंजूरी दे दी गई। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत कुल 121 युवाओं का चयन किया जाएगा, जिन्हें राज्य के विभिन्न उच्च प्रशासनिक कार्यालयों में तैनात किया जाएगा। सरकार का दावा है कि इस योजना से नीति निर्माण और प्रशासनिक कामकाज में नई सोच और ऊर्जा का समावेश होगा।

योजना के तहत चयनित फेलोज दो साल तक अपनी सेवाएं देंगे। उन्हें भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) बोधगया में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा और प्रमाणपत्र भी वहीं से प्रदान किया जाएगा। सरकार का कहना है कि इससे युवाओं को शासन प्रणाली की गहराई से समझ विकसित होगी और उनके करियर को भी नई दिशा मिलेगी।

*कहां-कहां होंगे फेलोज की तैनाती?

मुख्यमंत्री सचिवालय – 4 फेलोज
उपमुख्यमंत्री कार्यालय – 2 फेलोज
मुख्य सचिव कार्यालय – 2 फेलोज
विकास आयुक्त कार्यालय – 2 फेलोज
सचिवालय स्थित विभाग – 45 फेलोज
प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय – 9 फेलोज
जिलाधिकारी कार्यालय – 38 फेलोज
नगर निगम आयुक्त कार्यालय – 19 फेलोज

मानदेय की संरचना

सीएम और डिप्टी सीएम कार्यालय में फेलोज को ₹1.50 लाख प्रतिमाह

मुख्य सचिव और विकास आयुक्त कार्यालय में ₹1.25 लाख

विभागीय सचिवालय में ₹1 लाख

प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम और नगर निगम कार्यालयों में ₹80,000

सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य युवाओं की भागीदारी बढ़ाकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाना है। विशेषज्ञता और आधुनिक दृष्टिकोण के जरिए फेलोज नीतियों को और कारगर बनाने में मदद करेंगे।

कैबिनेट समन्वय विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी ने बताया कि यह योजना न सिर्फ राज्य के प्रशासनिक ढांचे को मजबूती देगी बल्कि युवाओं के करियर निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर