बदायूं: फसल बचाने की शिकायत पर दलित किसान की पिटाई, जातिसूचक गालियाँ, तीन पर एससी/एसटी एक्ट में केस

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

जिले के गुड़हना गाँव में एक दलित किसान को अपनी फसल बचाने की कीमत जातिसूचक गालियाँ और मारपीट के रूप में चुकानी पड़ी। मामला 8 सितंबर का है।

पीड़ित किसान द्वारिका प्रसाद, पुत्र कल्लू सिंह, ने बताया कि गाँव के ही प्रशांत (पुत्र सत्यभान) तथा साक्षम और जय (दोनों पुत्र गना दयानंद) की गायें उनकी बाजरे की फसल बार-बार नुकसान पहुँचा रही थीं। किसान का आरोप है कि जब उन्होंने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग की और एक गाय पकड़कर शिकायत करने पहुँचे तो आरोपियों ने उल्टा उन्हें जातिसूचक गालियाँ दीं और पीटा।

पिटाई से घायल किसान ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के ख़िलाफ़ अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई कानून के मुताबिक होगी।”

गाँव में घटना के बाद तनाव का माहौल है और पीड़ित परिवार ने न्याय की माँग की है। यह घटना एक बार फिर ग्रामीण अंचलों में दलित किसानों के साथ हो रहे भेदभाव और हिंसा को उजागर करती है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति