ग्वालियर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संपत्ति न होने पर भी बहुओं का वैवाहिक घर में रहने का अधिकार सुरक्षित

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ ने हाल ही में ऐतिहासिक निर्णय सुनाते हुए कहा है कि शादीशुदा बहुओं को भले ही ससुराल की संपत्ति में हिस्सा न मिले, फिर भी उन्हें वैवाहिक घर में रहने का अधिकार है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह अधिकार कानूनी रूप से संरक्षित है और बहुओं को जबरन घर से बाहर नहीं निकाला जा सकता।

ग्वालियर के ठाटीपुर इलाके की दो बहुओं ने अदालत में याचिका दायर की थी। उनका आरोप था कि ससुराल पक्ष उन्हें मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देकर घर से निकालने की कोशिश कर रहा है। बहुओं ने कहा कि वे वैवाहिक रिश्तों के आधार पर वहीं रहती हैं और उन्हें निकालना उनके अधिकारों का उल्लंघन होगा।

दूसरी ओर, उनकी सास ने दलील दी कि बहुओं को संपत्ति में कोई अधिकार नहीं है, इसलिए उनकी याचिका स्वीकार्य नहीं है।

न्यायमूर्ति जी.एस. अहलुवालिया की एकलपीठ ने सुनवाई के बाद कहा:

संपत्ति में हिस्सा न होने का मतलब वैवाहिक घर में रहने के अधिकार पर असर नहीं डालता।

घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, 2005 के तहत यह अधिकार संरक्षित है।

मुकदमे में मांगी गई किसी भी वैध राहत के आधार पर पूरे मुकदमे को खारिज नहीं किया जा सकता।

इस आधार पर हाईकोर्ट ने निचली अदालत के आदेश को रद्द किया और बहुओं की याचिका को आगे बढ़ने की अनुमति दी।

कानूनी विशेषज्ञों ने इसे महिलाओं के अधिकारों की दिशा में महत्वपूर्ण फैसला बताया। अधिवक्ता मयंक सिंह ने कहा, “संपत्ति विवाद या पारिवारिक कलह के दौरान अक्सर बहुओं को घर से निकालने की कोशिश की जाती है। यह फैसला साफ करता है कि विवाह के बाद महिला का वैवाहिक घर उसका कानूनी निवास है और इसका संरक्षण सुनिश्चित है।”

यह फैसला स्पष्ट करता है कि संपत्ति का अधिकार और वैवाहिक घर में रहने का अधिकार अलग हैं। शादीशुदा महिलाओं को उनके वैवाहिक घर में रहने का संरक्षण कानूनी रूप से सुनिश्चित है और इसे छीना नहीं जा सकता।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर