ईडी की बड़ी कार्रवाई: रांची और दिल्ली में आदिवासी जमीन घोटाले पर छापेमारी, करोड़ों की हेराफेरी का आरोप

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को आदिवासी जमीन से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित घोटाले की जांच में बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी ने रांची और दिल्ली में कुल नौ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

जानकारी के अनुसार, रांची में कांके रिसॉर्ट, अशोक नगर, कडरू, सुखदेव नगर और बरियातू सहित छह जगहों पर छापेमारी हुई, जबकि दिल्ली में तीन प्रभावशाली जमीन दलालों और उनके सहयोगियों के परिसरों पर ईडी ने तलाशी ली।

मामला रांची के कांके ब्लॉक के चामा मौजा का है, जहां कथित तौर पर आदिवासी स्वामित्व वाली जमीन को फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर सामान्य श्रेणी में दर्ज कराया गया और फिर ऊंचे दामों पर बेचा गया। एजेंसी को संदेह है कि इस लेन-देन से अर्जित धन को रियल एस्टेट और अन्य निवेशों के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग कर वैध दिखाया गया।

ईडी की जांच के दायरे में भूमि माफिया कमलेश कुमार सिंह और कांके रिसॉर्ट के मालिक बी.के. सिंह शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान बी.के. सिंह के करीबी गुंजन सिंह के ठिकाने से लगभग ₹25 लाख नकद और कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इसके अलावा डिजिटल उपकरण और जमीन से जुड़े अभिलेख भी एजेंसी ने कब्जे में लिए हैं।

यह पहला मौका नहीं है जब ईडी ने इस घोटाले को लेकर कदम उठाया है। पिछले साल 10 जुलाई को भी एजेंसी ने विवादित प्लॉटों की जांच के लिए कांके क्षेत्र का दौरा किया था। इसके अतिरिक्त, हाल ही में झारखंड पुलिस ने भी इस मामले को सीआईडी को सौंपा था ताकि सरकारी अधिकारियों और निजी व्यक्तियों की मिलीभगत की जांच हो सके।

ईडी ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत की है। एजेंसी अब जब्त किए गए दस्तावेज़ों और डिजिटल डिवाइस की गहन जांच कर रही है। सूत्रों का कहना है कि आगे की जांच में और बड़े नामों के सामने आने की संभावना है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति