“AIMDC का 40 अंडर 40 प्रोग्राम: मुस्लिम युवाओं के लिए नया नेतृत्व मंच, आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025”

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

ऑल इंडिया मुस्लिम डेवलपमेंट कॉन्सिल (AIMDC) ने अपने चर्चित प्रोग्राम “40 अंडर 40” को राज्य और ज़िला स्तर पर फिर से लॉन्च कर दिया है। यह पहल देशभर के मुस्लिम युवाओं को पहचान और नेतृत्व का अवसर देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

इस प्रोग्राम के तहत ऐसे युवा नेताओं को चुना जाएगा, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति या समाजसेवा जैसे क्षेत्रों में सक्रिय हैं। AIMDC का मकसद है कि प्रतिभाशाली युवा सिर्फ़ अपने मोहल्ले या जिले तक सीमित न रहें, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय मंच, बेहतर नेटवर्क और अनुभवी लीडर्स से मेंटरशिप का अवसर मिले।

AIMDC के प्रेसीडियम में देश के नामी मुस्लिम नेता शामिल हैं, जिनमें मौलाना महमूद मदनी, मौलाना तौकीर रज़ा खान, मौलाना सआदतुल्लाह हुसैनी और मौलाना असगर इमाम मेहदी सल्फी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। चयनित युवाओं को लीडरशिप ट्रेनिंग, सेशन्स और वर्कशॉप्स के माध्यम से न केवल कौशल बढ़ाने का अवसर मिलेगा, बल्कि राष्ट्रीय नेतृत्व से सीधे संवाद करने का अनुभव भी मिलेगा।

इस प्रोग्राम में आयु सीमा 14 से 40 वर्ष रखी गई है। यानि स्कूल स्टूडेंट्स से लेकर राजनीति और समाजसेवा में सक्रिय युवा भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। AIMDC के अनुसार, “सशक्त युवा ही राष्ट्र निर्माण की असली ताक़त हैं।”

इस अभियान के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 है। सभी राज्य, ज़िला और मसलक के युवा इस प्रोग्राम में आवेदन कर सकते हैं और अपने नेतृत्व कौशल को देश के सामने ला सकते हैं।

फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
https://40u40.org/self-nomination/

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर