“सम्राट चौधरी ने प्रशांत किशोर के आरोपों को नकारा, शिल्पी-गौतम हत्याकांड में संदिग्धता से किया इनकार”

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर द्वारा शिल्पी-गौतम हत्याकांड में उनका नाम जोड़ने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। सम्राट चौधरी ने इसे राजनीति से प्रेरित साजिश करार देते हुए कहा कि इस मामले में उनका कोई लेना-देना नहीं है।

प्रशांत किशोर ने सोमवार को पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि शिल्पी-गौतम हत्याकांड में सम्राट चौधरी उर्फ राकेश कुमार का नाम संदिग्ध आरोपी के रूप में सामने आया था। उन्होंने सम्राट चौधरी से इस मामले में सफाई देने का भी चैलेंज किया था।

सम्राट चौधरी ने प्रशांत किशोर के आरोपों का कड़ा विरोध करते हुए कहा, “वह राकेश कोई आइसक्रीम बेचने वाला था, जो हाजीपुर का रहने वाला था। अब यह (प्रशांत किशोर) कहां से यह बुद्धि ले आए हैं। शिल्पी-गौतम कांड में सीबीआई ने पूरी जांच की थी। हमलोगों को तो पता भी नहीं है। बिहार के बारे में इन्हें कुछ भी नहीं पता।”

यह मामला 3 जुलाई 1999 का है, जब पटना के फ्रेजर रोड स्थित एक सरकारी क्वार्टर के गैराज में एक कार से दो अर्धनग्न शव बरामद हुए थे। इनमें से एक शव शिल्पी जैन का था, जो पटना विमेंस कॉलेज की छात्रा और मिस पटना का खिताब जीत चुकी थीं। दूसरा शव गौतम सिंह का था, जो राजद की युवा शाखा से जुड़े थे और कई सत्ताधारी नेताओं से दोस्ती रखते थे। इस मामले में सीबीआई ने जांच की थी, लेकिन इसे आत्महत्या मानते हुए क्लोजर रिपोर्ट फाइल की थी।

सम्राट चौधरी ने प्रशांत किशोर को ‘नौसिखिया नेता’ बताते हुए कहा कि समय आने पर जनता सबका हिसाब लेगी और फिर से NDA की सरकार बनाएगी।

इस बीच, जन सुराज पार्टी ने सम्राट चौधरी के खिलाफ राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह मामला आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में एक नया राजनीतिक मोर्चा खोल सकता है, जहां दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति