मौलाना तौक़ीर रज़ा की गिरफ्तारी पर देशभर में नाराज़गी : मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और ईमारत-ए-शरीया ने की फ़ौरन रिहाई की मांग

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

उत्तर प्रदेश में मौलाना तौक़ीर रज़ा खान और उनके समर्थकों की गिरफ्तारी के विरोध में अब राष्ट्रीय स्तर पर आवाज़ें तेज़ हो गई हैं। सोमवार को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और ईमारत-ए-शरीया, बिहार-ओडिशा-झारखंड ने अलग-अलग प्रेस बयानों में यूपी सरकार की कार्रवाई की निंदा की और सभी गिरफ्तार लोगों की तुरंत और बिना शर्त रिहाई की मांग की।

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता डॉ. सैयद क़ासिम रसूल इलियास ने कहा कि “कानपुर की घटना को आधार बनाकर मौलाना तौक़ीर रज़ा और दर्जनों शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार करना असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है। ‘आई लव मोहम्मद’ नारा या बैनर लगाना कोई अपराध नहीं है, यह धार्मिक आस्था और संवैधानिक अधिकार का हिस्सा है।” उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयानों को “धमकी भरा और अहंकारी” बताते हुए कहा कि “सीएम को पूरे प्रदेश का प्रतिनिधि होना चाहिए, न कि किसी एक वर्ग की भावनाओं को भड़काने वाला।”

वहीं, ईमारत-ए-शरीया के अमीर-ए-शरीअत, मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी ने पटना से जारी बयान में कहा कि “भारत एक धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र है, जहां हर नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता प्राप्त है। मुसलमानों के लिए पैग़ंबर मोहम्मद से मोहब्बत इमान का हिस्सा है। इस आस्था के तहत शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना अपराध नहीं हो सकता। यूपी सरकार की कार्रवाई धार्मिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला है।”

उन्होंने कहा कि मौलाना तौक़ीर रज़ा और निर्दोष प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब पर धब्बा है। उन्होंने यूपी सरकार से सभी बंदियों को सम्मानपूर्वक रिहा करने और नफ़रत की राजनीति से परहेज़ करने की अपील की।

दोनों संगठनों ने साफ़ कहा कि लोकतंत्र में विरोध और प्रदर्शन बुनियादी अधिकार है, जिसे कुचलने की हर कोशिश देश और समाज के लिए ख़तरनाक साबित होगी।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति