तेजप्रताप यादव ने तेजस्वी को दी खुली नसीहत: ‘पहचानो राम और लक्ष्मण, बुद्धि-विवेक का इस्तेमाल करो’

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

हसनपुर से विधायक और जनशक्ति जनता दल (JJD) अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने अपने छोटे भाई और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को सार्वजनिक रूप से नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि दशहरे के मौके पर तेजस्वी को यह समझना चाहिए कि कौन राम है और कौन लक्ष्मण, और कब तक वह जयचंदों की बातों में आकर फैसले लेते रहेंगे।

तेजप्रताप ने पत्रकारों से कहा “छोटे भाई हैं तो उनको समझना चाहिए कि कौन राम है और कौन लक्ष्मण। हर चीज़ पर ध्यान देना चाहिए और बड़े भाई का सम्मान करना चाहिए। हो सकता है कि उन्हें जयचंद लोग जो बोल रहे हों, वही कर रहे हों। ऐसे में मैं तो यही कहूंगा कि अपने बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल करें।”

जब उनसे पूछा गया कि तेजस्वी ने इंटरव्यू में कहा था कि उनके भैया चुनावों में उनके उम्मीदवारों के खिलाफ उम्मीदवार उतारते रहते थे, तब तेजप्रताप ने जवाब दिया, “2020 में मेरे साथ जो हुआ, सब लोग जानते हैं। जो जलने वाले हैं, वह जलते रहें। अब हम आरजेडी में नहीं हैं, हमको तो आगे बढ़ना है।”

जनशक्ति जनता दल की आगामी चुनावी रणनीति पर उन्होंने कहा कि गठबंधन सहयोगी दलों के साथ बातचीत जारी है और सीटों को लेकर जल्द ही अंतिम फैसला किया जाएगा।

तेजप्रताप ने देशवासियों को दशहरा, विजयादशमी, गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वे गांधीजी के सिद्धांतों के अनुयायी हैं। वहीं आरएसएस के 100 साल पूरे होने पर उन्होंने कहा, “आरएसएस का देश की आजादी में कोई योगदान नहीं रहा है।”

तेजप्रताप और तेजस्वी के बीच यह खुला बयान उनके राजनीतिक रिश्तों और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर सियासी सस्पेंस को और बढ़ाता है!

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति