फतेहगंज: ‘राम-राम’ न कहने पर दलित बुजुर्गों पर जानलेवा हमला, लाठी-चाकू से घायल

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

उत्तर प्रदेश के फतेहगंज थाना क्षेत्र के जबरापुर गांव में मंगलवार शाम दलित समुदाय के दो बुजुर्गों पर जानलेवा हमला हुआ। घटना की वजह बेहद मामूली बताई जा रही है—चारपाई पर बैठे बुजुर्गों ने कुछ लोगों के आने पर ‘राम-राम’ नहीं कहा। हमलावरों ने लाठी और चाकू से हमला कर दोनों बुजुर्गों को गंभीर रूप से घायल कर दिया!

घायल 60 वर्षीय भगत वर्मा और 70 वर्षीय कल्लू श्रीवास अपने खेत में काम कर रहे थे। तभी राकेश नामक व्यक्ति अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ शराब के नशे में वहां पहुंचा। आरोप है कि राकेश ने चारपाई पर बैठे भगत वर्मा से खड़े होकर सम्मान न देने पर बहस शुरू की। विवाद बढ़ने पर हमलावरों ने भगत वर्मा को जातिसूचक गालियाँ दीं और लाठियों से पीटना शुरू कर दिया।

जब कल्लू श्रीवास ने उन्हें बचाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन पर चाकू से वार कर दिया, जिससे दोनों बुजुर्ग लहूलुहान हो गए।

पीड़ितों ने बताया कि उनके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास लोग इकट्ठा तो हुए, लेकिन हमलावरों के डर से कोई भी हस्तक्षेप नहीं कर पाया। हमलावर जाते समय दोनों को जान से मारने की धमकी भी दे गए। इसके अलावा, कल्लू श्रीवास ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनकी जेब से 500 रुपये भी लूट लिए।

भगत वर्मा के बेटे गंगाराम ने घटना की तहरीर पुलिस में दी। इस मामले पर सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पीड़ित पक्ष द्वारा आरोपियों को दस्यु ठोकिया गैंग से जोड़ने का दावा किया जा रहा है, लेकिन अब उस गैंग का कोई सक्रिय सदस्य नहीं है। पुलिस गहन जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और दलित समुदाय में आक्रोश फैल गया है। लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब प्रशासन पर दबाव है कि वह पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए तेजी से कदम उठाए।

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति

CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा

दरभंगा में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का सफल आयोजन,सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी 2026 को दरभंगा, बिहार में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का

MANUU में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी, प्रशासन से कहा ‘चुनाव की लिखित गारंटी दो’

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर

‘माय भारत, माय वोट’ का संकल्प: पीजी कॉलेज गाजीपुर में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया

लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने और युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य