पूर्णिया में वंदे भारत ट्रेन हादसा: चार युवकों की मौत, एक घायल

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार के पूर्णिया जिले में शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना सुबह लगभग चार बजे कसबा स्टेशन गुमटी के पास हुई।

जानकारी के अनुसार सभी युवक दशहरा मेला देखकर रेलवे लाइन से होते हुए पैदल पूर्णिया लौट रहे थे। अंधेरे और लापरवाही के कारण वे ट्रेन को आते नहीं देख सके और तेज रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।

हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो को गंभीर हालत में पूर्णिया राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया। फिलहाल एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुट गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ और कसबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कसबा थाना चौकीदार एमडी हबीउद्दीन ने बताया कि मृतक और घायल सभी युवक मखानाफोड़ी का काम करते थे और स्थानीय स्तर पर कमाई कर परिवार का सहारा बने हुए थे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 सितंबर को ही जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस ट्रेन की शुरुआत सीमांचल को राजधानी पटना से तेज रफ्तार और आधुनिक सुविधाओं के साथ जोड़ने के उद्देश्य से की गई थी।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है। उनका कहना है कि तेज रफ्तार ट्रेनों के बावजूद रेलवे ट्रैक पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और अवरोधक नहीं लगाए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लापरवाही और अपर्याप्त चेतावनी व्यवस्था के कारण बार-बार ऐसे हादसे हो रहे हैं।

यह हादसा एक बार फिर रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा व्यवस्था और आमजन की जागरूकता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर