अररिया में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

अररिया जिले के बनगामा पंचायत में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सास और पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान सपना कुमारी (22 वर्ष), निवासी राधानगर, पूर्णिया के रूप में हुई है। सपना की शादी पांच महीने पहले बनगामा वार्ड नंबर 13 निवासी सोनू कुमार से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब सामान्य रहा, लेकिन उसके बाद ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग करना शुरू कर दिया।

सपना के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दहेज में चार लाख रुपये और एक बाइक की मांग की थी। जब परिजन समय मांगकर दहेज देने में असमर्थ रहे, तब ससुराल पक्ष ने सपना के साथ मारपीट की और उसकी मौत का कारण बनी।

घटना के बाद सपना के परिजनों ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने सास और पति को हिरासत में ले लिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया, “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतिका के परिजनों की लिखित शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।”

यह घटना समाज में दहेज प्रथा की भयावहता को उजागर करती है। लोगों ने सरकार और समाज से मिलकर इस सामाजिक बुराई को रोकने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर