हैदराबाद में AMP ने लॉन्च किया 6वां नेशनल टैलेंट सर्च (NTS) 2025, 2 लाख से अधिक छात्रों की होगी भागीदारी

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स (AMP) ने हैदराबाद के अनवारुल उलूम कॉलेज, मल्लेपल्ली में अपने 6वें वार्षिक नेशनल टैलेंट सर्च (NTS) 2025 का भव्य शुभारंभ किया। इस परीक्षा में 2 लाख से अधिक स्कूल और कॉलेज छात्र भाग लेने के लिए तैयार हैं।

AMP NTS 2025 8वीं से 12वीं कक्षा, जूनियर और सीनियर कॉलेज के छात्रों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य छात्रों की सामान्य जागरूकता और प्रतियोगी भावना को बढ़ावा देना और सर्वश्रेष्ठ छात्रों की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद प्रदान करना है।

इस मौके पर छात्रों को कोचिंग स्कॉलरशिप, नकद पुरस्कार, भागीदारी प्रमाणपत्र और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। शीर्ष 500 छात्रों को IIT-JEE/NEET कोचिंग स्कॉलरशिप के रूप में 10 करोड़ रुपये तक का लाभ AMP के टॉप 50 प्रशिक्षण साझेदारों के माध्यम से मिलेगा।

इस भव्य कार्यक्रम में 500 से अधिक सामाजिक और पेशेवर हस्तियां मौजूद रहीं। प्रमुख अतिथियों में शामिल आमिर ईदरीसी:अध्यक्ष, AMP, मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी; अध्यक्ष AIMPLB, मौलाना खालिद राशीद फरंगी माहली: चेयरमैन, इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया लखनऊ, डॉ. आसिफ़ सैयद: पूर्व सचिव (MEA) एवं वरिष्ठ कूटनीतिज्ञ, प्रो. सैयद अलीम अशरफ: HOD Dept of Arabic Studies, MANUU हैदराबाद साथ ही अन्य वरिष्ठ नेता, शिक्षाविद् और पेशेवर थे।

कार्यक्रम में AMP के राष्ट्रीय पुरस्कार जैसे नेशनल अवार्ड फॉर सोशल एक्सीलेंस 2025 और नेशनल अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन एजुकेशन 2025 भी प्रदान किए गए।

AMP अध्यक्ष आमिर ईदरीसी ने कहा “हमारा उद्देश्य सिर्फ प्रतिभा की पहचान करना नहीं, बल्कि छात्रों को सही मार्गदर्शन और अवसर प्रदान करना है ताकि उनका उज्जवल भविष्य सुनिश्चित हो सके।”

NTS 2025 की परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को आयोजित होगी। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित अतिथियों और dignitaries द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रतियोगिता का अधिकतम प्रचार और छात्रों तक पहुँच सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ हुआ।

अधिक जानकारी और फॉर्म भरने के लिए लिंक क्लिक करें 👇
www.ampindia.org

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति

CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा

दरभंगा में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का सफल आयोजन,सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी 2026 को दरभंगा, बिहार में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का

MANUU में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी, प्रशासन से कहा ‘चुनाव की लिखित गारंटी दो’

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर