इंसाफ़ टाइम्स डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र जन सुराज पार्टी ने गुरुवार को अपने 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। राजधानी पटना के पाटलिपुत्र स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने संयुक्त रूप से यह सूची जारी की।
इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह, वाईवी गिरी, रामबली चंद्रवंशी, सीताराम यादव, अफाक हैदर, मोनाज़िर हसन और किशोर कुमार मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि पार्टी ने अपने वादे के अनुसार समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि पहली सूची में 7 सुरक्षित सीटें और 44 सामान्य सीटें शामिल हैं। इनमें 17 अति पिछड़ा वर्ग, 11 पिछड़ा वर्ग, 9 सामान्य वर्ग और 7 अल्पसंख्यक वर्ग के प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है।
उदय सिंह ने कहा “जन सुराज पार्टी सामाजिक न्याय, समान अवसर और जनभागीदारी की राजनीति को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी प्राथमिकता हर वर्ग को बराबरी का हिस्सा देना है।”
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह ने उम्मीदवारों के नामों की औपचारिक घोषणा की।
जन सुराज पार्टी की पहली सूची में शामिल 51 उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं:
1.वाल्मीकिनगर – दिग्नरायण प्रसाद
2.लौरिया – सुनील कुमार
3.हरसिद्धि – अवधेश राम
4.ढाका – डॉ. लालबाबू प्रसाद
5.सुरसंड – उषा किरण
6.रून्नीसैदपुर – विजय कुमार साह
7.बेनीपट्टी – परवेज आलम
8.कोचाधामन – अबू अफ़ान फ़ारूक़ी
9.सहरसा – किशोर कुमार
10.दरभंगा – आरके मिश्रा
11.भोरे – प्रीति किन्नर
12.मुजफ्फरपुर – डॉ. अमित कुमार दास
13.गोपालगंज – डॉ. शशि शेखर सिन्हा
14.रघुनाथपुर – राहुल कीर्ति सिंह
15.दरौंधा – सत्येंद्र यादव
16 मांझी – यदुवंश गिरी
17.छपरा – जेपी सिंह
18.मोरवा – जागृति ठाकुर
19.बेगूसराय – सुरेंद्र सहनी
20.खगड़िया – जयंती पटेल
21.बेलदौर – गजेंद्र निषाद
22.परबत्ता – विनय वरुण
23.पीरपैंती – घनश्याम दास
24.अस्थावां – लता सिंह
25.कुम्हरार – केसी सिन्हा
26.आरा – विजय गुप्ता
27.चेनारी – नेहा नटराज
28.करगहर – रितेश पांडेय
29.गोह – सीताराम दुखारी
30.इमामगंज – डॉ. अजीत कुमार
31.बोधगया – लक्ष्मण मांझी
32.राजगीर – संजय यादव
33.हिलसा – मनीष कुमार
34.बिक्रम – अमरजीत सिंह
35.पालिगंज – जितेंद्र पासवान
36.मसौढ़ी – मोहम्मद जावेद
37.दानापुर – अभिषेक आनंद
38.पटना साहिब – शैलेश वर्मा
39.फतुहा – धर्मेंद्र यादव
40.नवादा – प्रमोद विश्वकर्मा
41.शेखपुरा – रेखा सिन्हा
42.लखीसराय – रामप्रवेश यादव
43.जमुई – सलीम अख्तर
44.बांका – जयप्रकाश यादव
45.भागलपुर – डॉ. अब्दुल समद
46.कटोरिया – ममता देवी
47.झाझा – राकेश मंडल
48.धनौरी – सुरेश साव
49.सोनबरसा – मोहम्मद फिरोज़ आलम
50.पूर्णिया – अनिल सिंह
51.अररिया – मोहम्मद नसीम अहमद
उदय सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में पार्टी अपनी दूसरी सूची जारी करेगी, जिसमें शेष सीटों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी “रोज़गार, शिक्षा और सम्मान के मुद्दे पर नई राजनीति की शुरुआत” कर रही है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन महामंत्री सुभाष सिंह कुशवाहा, प्रदेश मीडिया प्रभारी ओबैदुर रहमान, प्रवक्ता सैयद मसीह उद्दीन, राजीव रंजन, तारिक चंपारणी और अनुकृति सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
उदय सिंह ने अंत में कहा, “जन सुराज पार्टी बिहार में नई दिशा और नई उम्मीद लेकर उतरी है। हमारा मक़सद सत्ता नहीं, बल्कि समाज को न्याय दिलाना है।”
