11 अक्तूबर को राघोपुर में प्रशांत किशोर की बड़ी बैठक — क्या तेजस्वी यादव के खिलाफ उतरेंगे मैदान में?

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार की राजनीति में फिर हलचल तेज हो गई है। जन सुराज आंदोलन के संस्थापक और देश के चर्चित चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (PK) 11 अक्तूबर को राघोपुर का दौरा करने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान वे जन सुराज संगठन के स्थानीय और राज्य स्तरीय पदाधिकारियों के साथ अहम रणनीतिक बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि यह बैठक आगामी 2025 विधानसभा चुनाव की दिशा तय कर सकती है।

राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि क्या प्रशांत किशोर राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं? यह वही सीट है जहां से पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव मौजूदा विधायक हैं। अगर प्रशांत किशोर ने राघोपुर से चुनाव लड़ने का ऐलान किया, तो बिहार की राजनीति में यह एक ऐतिहासिक और हाई-वोल्टेज मुकाबला साबित हो सकता है, जिस पर पूरे देश की नज़रें टिक जाएंगी।

जन सुराज आंदोलन के कार्यकर्ताओं में इस बैठक को लेकर उत्साह चरम पर है। राघोपुर में तैयारियां जोरों पर हैं, और स्थानीय जनता में भी इस संभावित राजनीतिक ऐलान को लेकर गहरी उत्सुकता देखी जा रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर प्रशांत किशोर ने राघोपुर से चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया, तो यह न केवल राजद और महागठबंधन के समीकरणों को प्रभावित करेगा, बल्कि बिहार की पूरी चुनावी रणनीति को भी नया मोड़ दे सकता है।

अब सबकी निगाहें 11 अक्तूबर की उस बैठक पर टिकी हैं, जहां से संभव है कि बिहार की राजनीति का नया अध्याय शुरू हो।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर