कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व IAS अधिकारी कनन गोपीनाथन, लोकतांत्रिक मूल्यों पर जताई प्रतिबद्धता

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी कनन गोपीनाथन ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) में औपचारिक रूप से सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने उन्हें कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत किया।

गोपीनाथन ने सिविल सेवा से इस्तीफा देने के बाद से ही लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद राज्य में लागू पाबंदियों के विरोध में सिविल सेवा से इस्तीफा दिया था।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद गोपीनाथन ने कहा, “लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी और सरकारी जवाबदेही बेहद जरूरी है। मेरी कोशिश होगी कि जनता के मूलभूत अधिकारों की रक्षा हो और लोकतांत्रिक संस्थान मजबूत बनें।”

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने स्वागत भाषण में कहा, “कनन गोपीनाथन का हमारे पार्टी में स्वागत है। उनका अनुभव और प्रतिबद्धता कांग्रेस के लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूत करेगी। हमें उम्मीद है कि वे पार्टी के दृष्टिकोण और काम में नई ऊर्जा लाएंगे।”

विश्लेषकों का कहना है कि गोपीनाथन का यह कदम कांग्रेस के लिए राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण दोनों में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी का राजनीतिक सक्रियता में आना पार्टी की छवि को मजबूती देने के साथ-साथ जनता के विश्वास को भी बढ़ा सकता है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर