एडवोकेट अंसार इंदौरी को एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स द्वारा 100 चेंज मेकरस में शामिल किया गया,मानवाधिकार की लड़ाई के लिए किया गया सम्मानित

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

मानवाधिकार कार्यकर्ता और वकील एडवोकेट अंसार इंदौरी को देशभर के 100 बदलाव लाने वाले व्यक्तियों में शामिल कर चेंज मेकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें वंचित समुदायों के अधिकारों और मानवाधिकारों की रक्षा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स (AMP) के राजस्थान संभागीय अध्यक्ष सिराज अहमद अंसारी ने बताया कि संगठन हर वर्ष शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्त, समाज सेवा और मानवाधिकार संरक्षण जैसे क्षेत्रों में बदलाव लाने वाले 100 व्यक्तियों का चयन करता है। चयन प्रक्रिया कई स्तरों से होकर गुजरती है और समाज के प्रमुख पेशेवरों की ज्यूरी अंतिम निर्णय करती है।

अंसार इंदौरी ने अवॉर्ड मिलने पर कहा कि यह सम्मान उनके प्रयासों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाता है और उन्हें और प्रेरित करता है कि वे समाज के कमजोर वर्गों और मानवाधिकारों के लिए काम करते रहें।

अधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस पुरस्कार समारोह का आयोजन हैदराबाद में किया गया है। AMP का कहना है कि इस अवॉर्ड का उद्देश्य मानवाधिकारों की रक्षा और समाज में नेतृत्व को प्रोत्साहित करना है।

अंसार इंदौरी ने कहा “ऐसे अवॉर्ड न केवल कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन देते हैं, बल्कि पूरे समाज में मानवाधिकारों के महत्व को उजागर करते हैं। मैं आगे भी समाज में बदलाव लाने के लिए पूरी तरह समर्पित रहूँगा।”

सिराज अहमद अंसारी ने कहा कि यह अवॉर्ड मानवाधिकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य और नेतृत्व को प्रोत्साहित करने का माध्यम है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर