तेजस्वी यादव ने पटना में की घोषणा: जीविका दीदियों को स्थायी रोजगार व 30 हज़ार मासिक वेतन, हर घर को सरकारी नौकरी का वादा

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में बिहार में अपनी सरकार बनने पर संविदाकर्मियों और जीविका दीदियों के लिए कई ऐतिहासिक घोषणाएँ कीं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में डबल इंजन सरकार निकम्मी और भ्रष्ट है, जो लगातार जीविका दीदियों और संविदा कर्मियों का शोषण कर रही है। उन्होंने घोषणा की कि उनकी सरकार बनने पर माई-बहिन मान योजना लागू की जाएगी, जिसके तहत जीविका सीएम (कम्युनिटी मोबिलाइज़र) दीदियों को स्थायी कर सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा और उनका मासिक वेतन ₹30,000 होगा।

इसके अलावा, जीविका समूह की दीदियों द्वारा लिए गए लोन का सूद माफ़ किया जाएगा, दो वर्षों तक ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा और अन्य सरकारी कार्यों के लिए प्रति माह ₹2,000 भत्ता प्रदान किया जाएगा। CLF, VO और समूह के अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष को भी मानदेय मिलेगा। योजना के तहत पांच साल में प्रति दीदी ₹1.5 लाख तक की राशि दी जाएगी।

तेजस्वी यादव ने महिलाओं के लिए भी बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि BETI और MAA योजना लाकर बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा और रोजगार तक की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। माताओं के लिए मकान, अन्न और आमदनी की विशेष व्यवस्था की जाएगी।

संविदा पर काम कर रहे कर्मचारियों को भी स्थायी करने की घोषणा की गई। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि कुछ भ्रष्ट अधिकारी कमीशन के लिए संविदा कर्मचारियों की बहाली करते हैं। उन्होंने कहा कि अब संविदाकर्मियों को स्थायी किया जाएगा और उनके वेतन से 18% GST काटने जैसी अन्यायपूर्ण प्रथाओं को समाप्त किया जाएगा।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संजय यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. नवल किशोर यादव, पूर्व विधायक डॉ. अनवर आलम, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, सारिका पासवान, मधु मंजरी और प्रदेश महासचिव मुकुंद सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

तेजस्वी यादव की इन घोषणाओं को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन का महत्वपूर्ण चुनावी एजेंडा माना जा रहा है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति