बिहार चुनाव हार के बाद आरजेडी में उबाल, संजय यादव का पुतला फूंका

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में आंतरिक तनाव बढ़ गया है। तेजस्वी यादव के करीबी और राज्यसभा सांसद संजय यादव के खिलाफ नाराजगी अब खुलेआम सामने आ रही है।

बुधवार को आरजेडी प्रदेश कार्यालय के बाहर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर संजय यादव का पुतला फूंका और उनकी पार्टी से हठाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए – “संजय हटाओ, राजद बचाओ” और “संजय यादव गो बैक”।

पार्टी कार्यकर्ता पृथ्वीराज चौहान ने कहा “संजय यादव और सुनील सिंह के कारण पार्टी को चुनाव में नुकसान उठाना पड़ा। इन्हें बाहर किया जाना चाहिए।”

धर्मेंद्र यादव ने भी चेतावनी दी कि जब तक संजय यादव को नहीं हटाया जाएगा, उनका विरोध जारी रहेगा। उनका कहना है, “बिहार को बिहार के लोग चलाएंगे, हरियाणवी नहीं।”

आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव की दूसरी बेटी और सारण लोकसभा सीट से पार्टी की पूर्व प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने भी संजय यादव पर पार्टी हाईजैक करने और परिवार में फूट डालने का आरोप लगाया। तेजप्रताप यादव ने कई बार संजय यादव को “जयचंद” कहकर बुलाते हुए आरोप लगाया कि वे पार्टी के अहम फैसले अकेले ले रहे हैं।

इस प्रदर्शन ने आरजेडी के भीतर बढ़ते असंतोष और नेताओं के बीच सुलगते तनाव को स्पष्ट कर दिया है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर