अलीफ फाउंडेशन का आग़ाज़ — MANUU के बांका, भागलपुर और गोड्डा एल्युमिनी ने मनाया आज़ाद डे, उच्च शिक्षा जागरूकता मिशन को मिली नई दिशा!मुहम्मद रेहान बने अध्यक्ष

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU) के बांका, भागलपुर और गोड्डा ज़िलों के एल्युमिनी ने संयुक्त रूप से आज़ाद डे कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व छात्रों को एक साझा मंच पर जोड़ते हुए यूनिवर्सिटी के तालीमी विज़न को इलाक़े में मजबूती से आगे बढ़ाना और छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत मुहम्मद फ़िरोज़ द्वारा कुरान-ए-पाक की तिलावत से हुई। इसके बाद विशिष्ट अतिथियों, आमंत्रित मेहमानों और एल्युमिनी सदस्यों ने इस बात पर विस्तृत चर्चा की कि क्षेत्र के छात्र कैसे MANUU और देश के अन्य प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित कर सकते हैं।

इसी अवसर पर Alif (Azad Learning & Impact Foundation) की आधिकारिक स्थापना की गई। फाउंडेशन का मूल उद्देश्य क्षेत्र में उच्च शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, छात्रों को शैक्षणिक अवसरों तक बेहतर पहुँच उपलब्ध कराना और एडमिशन प्रक्रियाओं में मार्गदर्शन प्रदान करना बताया गया।

फाउंडेशन के पहले अध्यक्ष के रूप में मोहम्मद रेहान को सर्वसम्मति से चुना गया। कार्यक्रम का संचालन भी मोहम्मद रेहान ने किया। वक्ताओं में मुहम्मद सोहराब, असलम आज़ाद, इम्तियाज़ साहब, जमशेद रहमानी समेत अन्य एल्युमिनी शामिल रहे। सभी ने मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के समावेशी तालीमी विज़न और समाज निर्माण में शिक्षा की निर्णायक भूमिका पर विचार रखे।

कार्यक्रम की सदारत आसिफ़ इक़बाल ने की।
एल्युमिनी ने घोषणा की कि हर वर्ष एडमिशन सीज़न के दौरान अलीफ फाउंडेशन की ओर से कैरियर काउंसलिंग, फ़ॉर्म सबमिशन सहायता, प्रवेश मार्गदर्शन और स्थानीय शैक्षणिक संस्थानों के साथ कोलैबरेशन के ज़रिए छात्रों को उच्च शिक्षा की ओर प्रेरित किया जाएगा।

अंत में मुहम्मद मुकीत ने औपचारिक वोट ऑफ़ थैंक्स पेश किया। इसके साथ ही मौलाना आज़ाद के तालीमी विज़न पर आधारित यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और क्षेत्र में उच्च शिक्षा अभियान को नई गति मिली।

एल्युमिनी संगठनों के अनुसार — यह केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि क्षेत्र में शिक्षा पर आधारित एक लंबी और ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति