पसमांदा मुस्लिम महाज़ ने नई बिहार सरकार से मांगा समाज की समस्याओं का त्वरित समाधान

ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़, बिहार की महत्वपूर्ण बैठक फुलवारी शरीफ़ स्थित महाज़ कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में ज़िला और प्रदेश स्तर के दर्जनों प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक की शुरुआत नई बनी बिहार सरकार को शुभकामनाएँ देने के प्रस्ताव से हुई। सदस्यों ने कहा कि पसमांदा समाज ने नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार के गठन में निर्णायक भूमिका निभाई है और अब उम्मीद है कि सरकार समाज की समस्याओं और ज़रूरतों पर प्राथमिकता के साथ ठोस कदम उठाएगी।

बैठक में प्रमुख मांगों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास और सामाजिक सुरक्षा पर ठोस नीतियों की आवश्यकता और प्रशासनिक तथा राजनीतिक प्रतिनिधित्व में सार्थक भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही गई।

संगठन को ज़मीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए निर्णय लिया गया कि जिलों में कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जवाबदेही बढ़ाई जाएगी, सदस्यता अभियान का विस्तार किया जाएगा और कार्यप्रणाली को पारदर्शी, संगठित और नियमित बनाया जाएगा।

बैठक के अंत में पदाधिकारियों ने कहा कि महाज़ पसमांदा समाज की आवाज़ को राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक और अधिक सशक्त रूप से उठाता रहेगा।

बैठक में डॉ. नसीम अनवर – कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष,तौक़ीर अहमद – प्रदेश प्रधान महासचिव,मोहम्मद शमीम अख़्तर – प्रदेश महासचिव,डॉ. फिरोज़ अंसारी – जिलाध्यक्ष, गया,मोहम्मद नजमुल हसन,मोहम्मद इक़बा,ग़यासुद्दीन,मोहम्मद मुस्तफा मंसूरी – प्रदेश सचिव,मोहम्मद शमशाद अंसारी – प्रदेश महासचिव,शमसुल हक़ अंसारी – जिलाध्यक्ष, सिवान,मोहम्मद नासिर अहमद,मोहम्मद सरफ़ुद्दीन – सीतामढ़ी,मोहम्मद शादाब – सीतामढ़ी शामिल थे

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर