BSP को बिहार में बड़ा झटका, प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने दिया इस्तीफा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के बाद बहुजन समाज पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस अचानक फैसले ने पार्टी संगठन में हलचल मचा दी है और बिहार की राजनीति में भी चर्चा का विषय बन गया है।

अनिल कुमार ने अपने त्यागपत्र में पार्टी अध्यक्ष मायावती को लिखा कि वे व्यक्तिगत कारणों के चलते पार्टी के कामकाज में पूरी तरह योगदान नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने स्वेच्छा से बिहार प्रदेश प्रभारी पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की बात कही और अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग, मार्गदर्शन और स्नेह के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।

अनिल कुमार के इस्तीफे को पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब विधानसभा चुनाव के बाद BSP पहले से ही कमजोर स्थिति में है। पार्टी के सूत्रों के अनुसार, दो दिन पहले आयोजित पार्टी समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद भी शामिल हुए थे। बैठक में अनिल कुमार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए थे।

अनिल कुमार ने बताया कि उनके पार्टी के एकमात्र विधायक सतीश यादव को सत्ताधारी दल की ओर से तोड़ने की कोशिश की जा रही थी। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक उनके इस्तीफे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। माना जा रहा है कि जल्द ही BSP नेतृत्व बिहार में नए प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति कर सकता है।

अनिल कुमार का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब बिहार की राजनीति नए समीकरणों की ओर बढ़ रही है। राज्यसभा सांसद रामजी गौतम का कहना है कि पिछली बार की तुलना में इस बार BSP का वोट प्रतिशत बढ़ा है और पार्टी के लिए प्रदेश में कई अवसर मौजूद हैं।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति