आवाम की सुरक्षा में AIMIM प्रवक्ता आदिल हसन की सराहनीय पहल, अपने विधानसभा में निजी खर्च से पुल का गड्ढा भरा

आवाम की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए AIMIM के प्रवक्ता आदिल हसन ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए निजी खर्च से अपने विधानसभा बलरामपुर के केकरामनी पुल का गड्ढा भरवाया। यह पुल बीघोर क्षेत्र में स्थित है, जहाँ कुछ महीने पहले एक युवा की दर्दनाक मौत इसी गड्ढे के कारण हुई थी।

इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था। आदिल हसन ने कहा कि इस घटना के बाद उन्होंने अधिकारियों से लगातार कार्रवाई की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। लेकिन लंबा समय बीत जाने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

26 नवंबर 2025 को आदिल हसन ने अपनी निजी संपत्ति से खर्च कर उस खतरनाक गड्ढे को भरवाया। उन्होंने बताया कि यह प्रयास किसी प्रशंसा या वाहवाही के लिए नहीं बल्कि लोगों की सुरक्षा और जीवन की रक्षा के लिए किया गया है।

आदिल हसन ने सभी से आवाम की हिफाज़त को अपनी ज़िम्मेदारी मानने और सुरक्षा पर किसी भी तरह का समझौता न करने की अपील की। उनके इस कदम को स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों द्वारा सराहा जा रहा है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर