बोधगया में 20वीं अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक चैटिंग पूजा का भव्य आगाज, 27 देशों के 20 हजार बौद्ध श्रद्धालु शामिल

बिहार के बोधगया में 20वीं अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक चैटिंग पूजा का शुभारंभ 2 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। त्रिपिटक पूजा के उद्घाटन से पहले बोधगया में विभिन्न मोनस्ट्री द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान बुद्ध की प्रतिमा को साथ लेकर श्रद्धालु कालचक्र मैदान तक पहुंचे।

इस शोभायात्रा में 27 देशों के करीब 20 हजार बौद्ध भिक्षु, भिक्षुणी और श्रद्धालु शामिल हुए। रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धज कर हाथों में फूल लिए श्रद्धालु भगवान बुद्ध की उपदेश वाणी “बुद्धं शरणं गच्छामि” का उच्चारण करते हुए चल रहे थे। यात्रा के दौरान विश्व शांति और समस्त प्राणियों के कल्याण की प्रार्थना की गई।

इस बार यह अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक चैटिंग सेरेमनी पहली बार भारत में आयोजित की जा रही है। उद्घाटन समारोह बोधगया के महाबोधि मंदिर के बोधि वृक्ष के नीचे किया गया। उद्घाटन समारोह में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने पूजा का उद्घाटन किया, जबकि केन्द्रीय कला एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

स्लीपिंग बुद्धा के फाउंडर भिक्षु आर्यपाल ने बताया कि यह आयोजन 2 से 12 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न देशों के बौद्ध भिक्षु-भिक्षुणी पूजा में भाग लेंगे। भिक्षु आर्यपाल ने कहा, “इस बार 27 देशों के 20 हजार से अधिक बौद्ध श्रद्धालु त्रिपिटक पूजा में शामिल हो रहे हैं। इस पूजा में विश्व शांति और समस्त प्राणियों के कल्याण की प्रार्थना की जाएगी। त्रिपिटक पूजा बौद्ध धर्म की महत्वपूर्ण पूजा में से एक है और भगवान बुद्ध की ज्ञान भूमि बोधगया में इसका आयोजन किया जा रहा है।”

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति