सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान: बिहार से गुंडा बैंक और अवैध सूदखोरी पूरी तरह खत्म, AI से होगी निगरानी

बिहार में अवैध सूदखोरी और गुंडा बैंक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राज्य में किसी भी प्रकार की अवैध सूदखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस अवैध व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त किया जाएगा।

सम्राट चौधरी ने कहा कि गरीबों का शोषण कर मनमाना ब्याज वसूलने वाले गिरोह अब नहीं चल पाएंगे। राज्य में अब केवल आरबीआई द्वारा अधिकृत बैंक ही काम करेंगे और सभी अवैध बैंकिंग गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

उपमुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए AI आधारित कैमरों का व्यापक नेटवर्क लगाया जाएगा। यह कैमरे रेलवे जंक्शनों, शहरों के चौक-चौराहों, पंचायत क्षेत्रों और अन्य महत्वपूर्ण एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स पर लगेंगे। सभी जेलों में 10,000 से अधिक कैमरे स्थापित किए जाएंगे।

सम्राट चौधरी ने पटना के सरदार पटेल भवन में आशु असिस्टेंट अवर निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2005 से 2020 तक 7.5 लाख से अधिक सरकारी नियुक्तियां हुई हैं। पिछले पांच वर्षों में 11.5 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। उन्होंने विशेष रूप से दिव्यांगजनों की नियुक्तियों को ऐतिहासिक बताया।

गृह मंत्री ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए टेक्नोलॉजी आधारित निगरानी लागू की जाएगी। जिलों के सभी एसपी नियमित रूप से जनता दरबार लगाकर जघन्य मामलों का स्पीडी ट्रायल सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में किसी भी स्तर के माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।

सम्राट चौधरी का ये फरमान बिहार में सुशासन और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर