बिहार पुलिस ड्राइवर सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, PET के लिए 15,516 अभ्यर्थी चयनित

बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में चालक सिपाही के 4,361 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने मंगलवार को आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की।

पर्षद के अनुसार, यह भर्ती विज्ञापन संख्या 02/2025 के तहत जुलाई 2025 में शुरू की गई थी। चालक सिपाही भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से कुल 1,64,168 समर्पित एवं वैध आवेदन प्राप्त हुए थे, जिससे यह भर्ती राज्य की प्रमुख भर्तियों में शामिल हो गई।

विज्ञापन के अनुसार, चालक सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर 2025 को किया गया था, जिसमें कुल 1,16,534 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के दौरान कदाचार, प्राथमिकी दर्ज होने अथवा रोल नंबर व प्रश्न-पुस्तिका के गलत अंकन जैसे कारणों से 18 अभ्यर्थियों को मूल्यांकन के अयोग्य पाया गया। शेष अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का विधिवत मूल्यांकन किया गया।

मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूसरे चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए आरक्षण कोटिवार चयन किया गया। पर्षद की वेबसाइट पर 30 दिसंबर 2025 को प्रकाशित सूची के अनुसार, कुल 15,516 अभ्यर्थियों को PET के लिए योग्य घोषित किया गया है।

चयनित अभ्यर्थियों में 15,054 पुरुष, 461 महिलाएं और ट्रांसजेंडर श्रेणी से 1 अभ्यर्थी शामिल हैं। इसके अलावा, राज्य सरकार की आरक्षण नीति के तहत 86 गोरखा अभ्यर्थियों और 101 स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों को भी PET के लिए चयनित किया गया है।

केन्द्रीय चयन पर्षद ने बताया है कि चयनित 15,516 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा संभावित रूप से मार्च 2026 से आयोजित की जाएगी। PET से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम, तिथि और परीक्षा स्थल की जानकारी अलग से पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in पर जारी की जाएगी।

पर्षद ने अभ्यर्थियों को साइबर अपराध से सतर्क रहने की सलाह देते हुए स्पष्ट किया है कि उनसे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित सूचनाओं के माध्यम से ही संवाद किया जाएगा। पर्षद की ओर से किसी भी प्रकार का व्यक्तिगत फोन कॉल, संदेश या ई-मेल नहीं भेजा जाएगा। यदि कोई व्यक्ति स्वयं को पर्षद का प्रतिनिधि बताकर फोन करता है, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना या साइबर अपराध थाना को देने की अपील की गई है।

पर्षद ने दोहराया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह स्वच्छ, पारदर्शी और कदाचारमुक्त है तथा अभ्यर्थियों का चयन केवल उनकी मेधा और परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर ही किया जाएगा।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति